Politics News: पटनायक ओडिशा साहित्य महोत्सव में शामिल होने रविवार को पहुंचे थे। यहां उन्होंने देश में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और विदेश नीति को लेकर नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। सीएम ने कहा कि केंद्र के साथ हमारे मधुर संबंध हैं। स्वाभाविक रूप से हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं। विकास में केंद्र का भागीदार होना अहम है।
मोदी सरकार में कम हुआ भ्रष्टाचार
Politics News: पटनायक से जब सवार किया गया कि नरेंद्र मोदी सरकार को आप 10 में से कितने अंक देंगे तो उन्होंने कहा कि मैं 8 अंक दूंगा। उन्होंने विदेश नीति और अन्य मामलों में अच्छा काम किया है। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है। उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में काफी मदद की। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों की सेवा करने की पूरी कोशिश की है।
संसदीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की
Politics News: पटनायक ने कहा कि यह बेहद अहम कदम है। महिलाओं के विकास के लिए हमारी पार्टी ने हमेशा काम किया है। पिता ने स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया था। मैं इसे 50% तक बढ़ाया है। हमने संसदीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की हैं। एक देश-एक चुनाव के सवाल पर पटनायक ने कहा-हमने हमेशा इसका स्वागत किया है। हम लोकसभा और विधानसभा के साथ चुनाव के लिए तैयार हैं।