Mradhubhashi
Search
Close this search box.

11 July 2023 Rashifal: मेष, तुला, धनु, कुंभ राशि वाले आज भूलकर भी नहीं करें ये काम, मिथुन वालों की हो सकती है दुर्घटना

मेष, तुला, धनु, कुंभ राशि वाले आज भूलकर भी नहीं करें ये काम, मिथुन वालों की हो सकती है दुर्घटना

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 11 जुलाई यानी मंगलवार को मेष, तुला, धनु, कुंभ राशि वाले बहुत संभलकर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें

मेष (Aries) Rashifal
दिन सफलता से भरा रहने वाला है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। परिवार में पुराने समय से कोई कलह चल रही थी तो समाप्त होने की संभावना है। कोई महंगी वस्तु नहीं खरीदें। व्यापार में हानि हो सकती है। नए व्यापार में निवेश करने से बचें। व्यापार में धन के लेन-देन से बचना है। जीवनसाथी के साथ कोई झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की सेहत खराब हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपके पास धन का आगमन होगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। उचित कार्य क्षेत्र में लगे हैं। इसमें आप की स्थिति अनुकूल रहेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। संतान से सुखद समाचार भी मिल सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। किसी बड़े के साथ बैठकर बच्चों की शादी के बारे में बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। बड़ा गिफ्ट भी मिल सकता है। धन लाभ का भी योग है। कोई पुराना मित्र आ सकता है, जिससे आपके गिले-शिकवे थे। अपनी पर्सनल लाइफ का कोई बड़ा निर्णय लेने में असमंजस मे रहेंगे। कंफ्यूजन दूर करने के लिए जीवनसाथी की हेल्प ले सकते हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो सेहत में सुधार होगा। आज रहन-सहन बहुत अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रखरखाव में खर्चा आ सकता है। आज वाहन नहीं चलाएं, दुर्घटना भी हो सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी वालों को बहुत संघर्ष के बाद आज कामयाबी मिल सकती है। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज बेहद सचेत रहें। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगा रखा है तो आज लाभ होगा। अपने बड़ों का सम्मान करें। उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

सिंह (Leo) Rashifal
नौकरी में सफलता मिल सकती है। धन का भी लाभ होगा। परिवार का रहन-सहन ऊंचा होगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तो आज थोड़ी-सी परेशानी रहेगी। पर्सनल लाइफ में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे परिवार वालों को दुख हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज बड़ों का अपमान बिल्कुल नहीं करें।
स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान से थोड़ा परेशान रह सकते है। बच्चों की बात को समझने की कोशिश करें। बच्चे भटक सकते हैं और गलत रास्ते पर चलकर कॅरियर बर्बाद कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन बड़ा खूबसूरत रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में कानून की मदद लेनी पड़ सकती है। इसमें लाभ मिलने की संभावना है। शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। वहां व्यर्थ के खर्चों से बचें। किसी नए काम में निरंतर मेहनत करने से सफलता मिल सकती है। मानसिक पीड़ा के कारण वाणी में कठोरता दिखाई पड़ सकता है। इससे किसी अपने के दिल को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले कई बार सोचे। संतान की ओर से संतुष्ट रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान करें।

तुला (Libra) Rashifal
दिन धन से संपूर्ण होने वाला है। पैतृकों का धन मिल सकता है। आपको इसका इंतजार काफी समय से था। इस दिन से बहुत सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर कलह चल रही है तो बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी न होने दें। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो घर के मामले और ज्यादा उलझ सकते हैं। अपने भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। भाई या बहन की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन कुछ तनाव से भरा रहेगा। व्यापार में कुछ घाटा हो सकता है। पैसे का लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। आज आपके पैसे फंस सकते हैं। आज नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है। दैनिक खर्चों पर थोड़ी रोक लगाएं। फिजूलखर्ची में ना करें। जरूरत पर आपका धन समाप्त हो जाएगा। परिवार के लोगों में मनमुटाव हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं तो आज सफलता मिलेगी। संतान से आप संतुष्ट रहेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन बड़ा सफलता वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुख में रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज धन अधिक खर्च होगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में भाग्य आजमा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बैंक में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। हर एक व्यक्ति पर आंखें बंद कर विश्वास नहीं करें। संतान से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। अपने बच्चों पर ध्यान दें, नहीं तो हाथों से निकल जाएंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन परेशानी वाला रहेगा। भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं. जिस कारण बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे। दूसरों को खुश रखने के चक्कर में खुद की सेहत का ध्यान रखना नहीं भूलें। नौकरी में आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। इससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। किसी को कार्य में मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी बात पर अपना संतुलन नहीं खोएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। बड़ों का सम्मान करें. जिससे पित्र दोष का निवारण होगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन बेहतरीन रहेगा। रियल एस्टेट में भाग्य आजमाना चाहते हैं या कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। इसमें आपको लाभ होगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज दिन आपके लिए बहुत यादगार रहेगा। अपने बच्चों के साथ समय बीताएंगे। बच्चों के साथ मौज- मस्ती कर सकते हैं। भाई-बहनों से मनमुटाव चल रहा है तो आज समाप्त हो जाएगा।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन बहुत शुभ है। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा बहुत लाभदायक होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपकी आय बढ़ने के साधन बढ़ेंगे। भविष्य के लिए नीतियां बना सकते हैं। इसमें रिश्तेदार की मदद लेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। धन को संभाल कर रखें। घर पर किसी की बुरी नजर पड़ सकती है। धन के मामले में किसी पर विश्वास नहीं करें। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट