Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बंगाल में फिर निर्वस्त्र की गईं महिलाएं, चोरी के आरोप में आदिवासी दो महिलाओं को नंगा कर चप्पलों से पीटा

बंगाल में फिर निर्वस्त्र की गईं महिलाएं, चोरी के आरोप में आदिवासी दो महिलाओं को नंगा कर चप्पलों से पीटा

Women Stripped in Bengal: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। यह आक्रोश और बढ़ रहा है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में एक और ऐसी घटना हुई है। पहले महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र किया गया था। अब चोरी के आरोप में आदिवासी दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया है। उन्हें चप्पलों से पीटा गया है। यह घटना मालदा की है।

घटना से जुड़ा वीडियो BJP IT Cell ने शेयर किया है। इसके हेड अमित मालवीय ने बताया कि घटना 19 जुलाई की है। इसका वीडियो 22 जुलाई यानी आज शनिवार सामने आया है। लिखा- वीडियो में देख सकते हैं कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पीट रहा है। बुरी तरह से उनके कपड़े फाड़ दिए/निर्वस्त्र गए। पुलिस का इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस के सामने हुई महिलाओं की पिटाई

अमित मालवीय का कहना है कि घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट क्षेत्र में हुई है। पीड़िताएं आदिवासी हैं। आरोप है कि महिलाओं की जब पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहीं खड़ी थी।

मणिपुर की घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई उस मानवीय घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था। घटना मई की थी। मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की पहचान में जुटी है। मणिपुर की इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट