Wife Swapping in Noida: कुछ वर्षों से वाइफ स्वैपिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा का है। यहां मध्य प्रदेश की महिला ने अपने पति पर Wife Swapping समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शादी 2022 में थाना फेस- 2 इलाके की एक सोसाइटी निवासी संकल्प से हुई है। संकल्प मुरादाबाद का निवासी है। शादी के कुछ महीने बाद से युवक पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति जबरदस्ती शराब पिलाता है।
मॉर्डन बनाने का दबाब देता है। अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देता है। पति पर जबरन नशा करने और नॉनवेज खिलाने का भी आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला द्वारा पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि नोएडा के सेक्टर-75 में 18 अप्रैल 2022 को ड्रिंक पार्टी थी। इसमें परिवार के सभी लोगों को शामिल होना था। महिला ने पार्टी में जाने से मना कर दिया। इसके बाद भी पति ने जबरदस्ती कैब बुक की। ना जाने पर तलाक देने की धमकी दी। वह डर से पार्टी में गई।
वहां जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली डालकर पिला दी। पति ने कहा आज तुम मेरे दोस्त के साथ सो जाओ । मैं उसकी वाइफ के साथ सेक्स करूंगा। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी पति विवाद करने लगा। पति ने कहा कि आज से तुम्हारा बुरा दिन शुरू हो गया है। आरोप है कि सास, ननद, ससुर ने कहा कि पति का कहना मानो, जो वह कहता है वह करो।
Table of Contents
Toggle‘2 करोड़ की शादी के बाद भी घरवाले खुश नहीं’
पीड़ित महिला के मुताबिक उसके घर वालों ने दहेज में स्वीफ्ट कार, 25 लाख के जेवर और घर का सामान दिया था। पूरी शादी पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं हैं। पीड़िता ने कहा कि माता-पिता की इज्जत के ख़ातिर ससुराल वालों की प्रताड़ना को सहन करती रही। पति ने जबरन गर्भपात भी करा दिया। शराब पीने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर पिटाई करता है।
क्या होता है Wife Swapping
Wife Swapping मतलब बीवियों की अदला-बदली होती है। इसमें लोग अपनी-अपनी पत्नी को एक रात के लिए अपने-अपने दोस्त के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजते हैं। यूरोपियन देशों में Wife Swapping मशहूर है। अब ये खेल भारत में भी खेला जा रहा है। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप बनाए जाते हैं। इनमें इस तरह के कपल्स एक-दूसरे से जुड़ते हैं। फिर रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं।