Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन हो गया भगवा, ब्लू रंग में अब नहीं दिखेगा

Vande Bharat Train वंदे भारत ट्रेन हो गया भगवा, ब्लू रंग में अब नहीं दिखेगा

Vande Bharat train has become saffron, will no longer be seen in blue

Vande Bharat Blue Colour Remove: अब वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) ब्लू रंग में नहीं दिखेगी। यह केसरिया रंग में दिखेगी। रेल मंत्रालय ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में केसरिया रंग में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) बनाई जा रही है। इसकी तस्वीरें रेल मंत्रालय ने साझा की है। रेल अधिकारियों का कहना है कि केसरिया रंग वंदे भरत ट्रेन की 28वी रैक होगी। अब तक 27 रैक बन चुके हैं। इन सभी का रंग ब्लू था।

दरअसल, एक दिन पहले यानी शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail minister Ashwini Vaishnav) ने चेन्नई स्थित इंटीग्रल फैक्ट्री में कोचों का निरीक्षण किया था। रेल मंत्री ने ट्वीट किया- मैंने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के उत्पादन का निरीक्षण किया। हमारी स्वदेशी ट्रेन की 28वी रैक का रंग बदल गया है। यह भारतीय तिरंगे से प्रेरित है। केसरिया रंग में वंदे भारत ट्रेन आएगी।

पहली वंदे भारत ट्रेन 2018-19 में बनी थी
रेल मंत्री ने ट्वीट में लिखा-वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी है। इस ट्रेन को भारतीय इंजीनियरों ने तैयार किया है। यह मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत विकसित हुई है। गौरतलब है कि पहली वंदे भारत (vande bharat) ट्रेन 2018-2019 में बनाई गई थी। एक दिन पहले ही रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 25 प्रतिशत तक कम करने का ऐलान किया है।

25 वंदे भारत ट्रेन चलाई गई-

01.पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर चलाई गई थी।

02.नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत ट्रेन चलाई गई।

03.गांधी नगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

4.नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश-नई दिल्ली-अंदौरा
5.चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस
6.नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7.हावड़ा-न्यू जलवाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
8.सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
9.मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

10.मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
11.हजरत निजामुद्दीन-भोपाल एक्सप्रेस

12.सिकंदाबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्स्प्रेस
13.चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भरत एक्सप्रेस
14.अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
15.तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भरत एक्सप्रेस
16.पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
17.देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
18.गुवाहाटी-न्यूज जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
19.भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
20.खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
21.मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
22.धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
23.हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

24.गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
25.जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट