Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, मोदी की भी तस्वीर

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, मोदी की भी तस्वीर

Narendra Modi on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर भारतीय तिरंगा लहराया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन दौरे पर यूएई पहुंचे हैं। वहां अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस शेख मो. जायद नाहयान से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुर्ज खलीफा पर तिरंगा और उनकी तस्वीर के साथ वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी लिखकर किया गया।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद यूएई का यह पांचवां दौरा है। 2019 में पीएम को यूएई ने अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित भी किाय था। आज इन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। भारत और यूएई काफी समय से डॉलर छोड़कर दिरहम और रुपए में व्यापार करने के लिए बातचीत कर रहा है।

भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है यूएई
यूएई भारत को चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। रूस, सऊदी अरब और इराक भी भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता हैं। बता दें अरब देशों में यूएई ही हैं, जो पाकिस्तान के सबसे नजदीक है। उनकी दोस्ती इससे पता चलती है कि पाकिस्तान की आर्थिक तंगी में यूएई ने उसे 1 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद की है। इससे पहले भी यूएई कई बार पाकिस्तान की बड़ी मदद कर चुका है। वैसे, यूएई कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयान नहीं देता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट