Mradhubhashi
Search
Close this search box.

फरवरी में 13 दिन हैं विवाह मुहूर्त, जानें कब हो सकता है गृह प्रवेश, मुंडन, वाहन खरीद?

फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर किसी को साल के दूसरे महीने से बहुत उम्मीदें होती हैं। अगर आप इस महीने अपने सभी जरूरी कामों में सफलता पाना चाहते हैं तो आपके लिए मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करना सबसे अच्छा विकल्प होगा। यहां फरवरी के लिए मासिक शुभ मुहूर्त (monthly shubh muhurat) की विस्तृत सूची दी गईं हैं। ज्योतिष बतातें हैं कि फरवरी मा​​​ह में विवाह के लिए 13 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि गृह प्रवेश के 6 शुभ मुहूर्त हैं. वाहन खरीदने के लिए भी फरवरी में 6 शुभ मुहूर्त हैं, वहीं जिन लोगों को अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराना है, उसके लिए केवल 3 ही शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आइए जानते हैं फरवरी में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और वाहन खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में.

गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2023
01 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 07:10 बजे से 02 फरवरी सुबह 03:23 बजे.
08 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 08:15 बजे से 09 फरवरी प्रात: 06:23 बजे.
10 फरवरी, शुक्रवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 12:18 बजे से 11 फरवरी प्रात: 07:03 बजे.
11 फरवरी, शनिवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 07:03 बजे से प्रात: 09:08 बजे.
22 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 06:54 बजे से 23 फरवरी प्रात: 03:24 बजे.
23 फरवरी, गुरुवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- देर रात 01:33 बजे से 24 फरवरी सुबह 03:44 बजे.

विवाह मुहूर्त फरवरी 2023
06 फरवरी, दिन: सोमवार
07 फरवरी, दिन: मंगलवार
08 फरवरी, दिन: बुधवार
09 फरवरी, दिन: गुरुवार

10 फरवरी, दिन: शुक्रवार
12 फरवरी, दिन: रविवार
13 फरवरी, दिन: सोमवार

14 फरवरी, दिन: मंगलवार
15 फरवरी, दिन: बुधवार
17 फरवरी, दिन: शुक्रवार

22 फरवरी, दिन: बुधवार
23 फरवरी, दिन: गुरुवार
28 फरवरी, दिन: मंगलवार

मुंडन मुहूर्त फरवरी 2023

03 फरवरी, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से लेकर शाम 06:58 बजे तक
10 फरवरी, मंगलवार, मुहूर्त: सुबह 07:58 बजे से 11 फरवरी को प्रात: 07:06 बजे तक
24 फरवरी, मंगलवार, मुहूर्त: प्रात: 03:44 बजे से लेकर देर रात 12:31 बजे तक.

वाहन खरीद मुहूर्त फरवरी 2023
01 फरवरी, दिन बुधवार
03 फरवरी, दिन शुक्रवार
05 फरवरी, दिन रविवार
10 फरवरी, दिन शुक्रवार
12 फरवरी, दिन रविवार
27 फरवरी, दिन सोमवार

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट