Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन जेल GPF गबनकांड: 15 करोड़ के घोटाले का पैसा लौटाएगी सरकार | उज्जैन आए जेल एडीजी ने दी जानकारी

गबनकांड में फंसा अफसर-कर्मचारियों का पैसा लौटाएगी सरकार ,उज्जैन आए जेल एडीजी ने दी जानकारी

उज्जैन। उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में हुए 15 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में उज्जैन पहुंचे जेल एडीजी अखेतो खेमा ने जानकारी दी कि गबनकांड में जिन 67 अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ठगी की गई है उन सभी लोगों को सरकार पैसा लौटाएगी।

गुरुवार सुबह जेल एडीजी खेमा केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन पहुंचे थे। जहां उनके साथ डीआईजी मंशाराम पटेल, केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की प्रभारी जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे उपस्थित थीं। इस दौरान जेल एडीजी ने अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जेल की व्यवस्था देखी। कुछ प्रहरियों से मिलकर गबन कांड पर चर्चा की।

रिटायर्ड होने वालों के खाते में सबसे पहले डालेंगे राशि

इसके बाद मीडिया से कहा कि गबनकांड में जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों के खाते से पैसा गायब हुआ है उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शासन अब निर्णय ले चुका है कि इन लोगों को खाते से गायब हुई सारी राशि का भुगतान सरकार करेगी। चाहे किसी के 1 लाख रुपए हों या 10 लाख। सभी 67 से 70 कर्मचारियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी। यह भी बताया कि जो लोग रिटायर्ड होने वाले हैं, उनके खाते में सबसे पहले राशि डाल दी जाएगी।
अब तक 3 करोड़ की रिकवरी

जेल एडीजी ने बताया कि इस गबनकांड के मामले में एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसमें अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट