Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सच्चे जनसेवक थे स्व. सुभाष यादव

अखिलेश यादव ने स्व सुभाष यादव को अर्पित की पुष्पांजलि

बोरावां आकर अखिलेश यादव ने स्व सुभाष यादव को अर्पित की पुष्पांजलि

कसरावद। निमाड़ के कद्दावर नेता स्व. सुभाष यादव सच्चे जनसेवक थे। वे जमीनी नेता थे, जिनका आम जनता से सीधा संपर्क था और उनके दुख-दर्द में हमेशा शामिल रहे। उन्होंने राजनीति को समाजसेवा का माध्यम बनाया।

यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्राम सरवर देवला के जवाहरलाल नेहरू सहकारी शकर कारखाने में स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिताजी और सुभाष यादव के पारिवारिक रिश्ते थे, आज यहां आकर परिवार में आने जैसा लग रहा है। हम, अरुण यादव व सचिन यादव इस पारिवारिक रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे।

पारिवारिक रिश्तों को और मजबूती दी
उन्होंने शकर कारखाने को लेकर अरुण यादव और किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों को शत प्रतिशत भुगतान व कारखाना मुनाफे में है। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में भी विद्यार्थियों को भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व केंदीय मंत्री अरुण यादव ने कहा अखिलेश यादव 1 अप्रैल को पिताजी के जन्मदिन पर प्रतिमा अनावरण समारोह में आने वाले थे, लेकिन व्यस्तता के कारण नही आ पाए थे।

इसलिए आज आए। पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सचिन यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने यहां आकर पारिवारिक रिश्तों को और मजबूती दी। इस अवसर पर विधायक पाचीलाल मेढ़ा , पूर्व सांसद ताराचंद पटेल, ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष शेरू यादव, परसराम यादव, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. शिरीष जायसवाल, संचालक मंडल के सदस्य और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अखिलेश यादव ने अरुण यादव के निवास पर पहुंचकर उनकी मां दमयंती यादव का भी आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट