Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है – कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है - कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जिले में गंधवानी और मनावर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

आशीष यादव/धार – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को गंघवानी विधानसभा के कृषि मंडी में मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में संपन्न हुआ। गंधवानी कार्यक्रम स्थल पहुचने से पहले राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का युवा मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को कैलाश विजयवर्गीय, जिले के संगठन प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौर एवं शैलेश दुबे ने संबोधित किया। कैलाश विजयवर्गी ने भगवान बिरसा मुंडा और जननायक टंट्या मामा की जयघोष के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में कई सरकार आई लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो जनजाति बंधुओं को सबसे ज्यादा सम्मानित किया .

देश के सर्वोच्च पद पर आज महामहिम राष्ट्रपति के रूप में जनजाति समाज की महिला द्रोपति मुर्मू को इस पद पर आसीन किया यह जनजाति बंधुओं के लिए सबसे बड़ा सम्मान है केंद्र की मोदी सरकार ने चाहे शिक्षा हो या गरीबो का राशन, रहने के लिए मकान भी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने दिया है आज आदिवासी भाई डॉक्टर वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर हैं यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैं शिक्षा का कमाल है ।

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार में सड़क पानी बिजली का पता नहीं था राज्य में सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं जो शिवराज जी के नेतृत्व में निशुल्क संचालित हो रही है मुझे विश्वास है आदिवासी भाई कभी विश्वासघात नहीं करते आप किसी से डरे नहीं भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है कांग्रेस में कभी नहीं ।

गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में चार करोड़ पक्के मकान उज्जवला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को गैस चूल्हा निशुल्क प्रदान किया है विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना में सबसे अच्छा कार्य किया है चाहे व टीकाकरण हो या जनता कर्फ्यू पूरे राष्ट्र में सराहा है गरीब लोगों को निशुल्क राशन जनधन खाते में रुपए पहुंचाने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है प्रदेश में शिवराज सरकार ने भी जन्म से लेकर मृत्यु तक सैकड़ों ऐसे ही योजनाएं हैं जिससे प्रत्येक परिवार लाभान्वित हो रहा है सबसे बड़ा कमाल तो यह हुआ है कि लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की नारी को सम्मान मिला है।

भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गंधवानी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौर एवं शैलेष दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला महामंत्री सन्नी रिन प्रकाश धाकड़ , जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे विकास मेहरवाल,नीलेश भारती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेरती मंडल अध्यक्ष क्रमशः मोहन आर्य बहादुर भाभर, राजू बघेल, अमर सिंह सोलंकी कैलाश झाबा,भाजपा नेता रमेश जूनापानी शिवपाल आर्य संजय बघेल पूनमचंद फकीरा लाखन सिंह नवासा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे सम्मेलन का संचालन मोहन पटेल व आभार महेंद्र मेरती ने माना।

भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है - कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा सरकार ने जनजाति वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सम्मानित का कार्य किया है - कैलाश विजयवर्गीय
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट