Mradhubhashi

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली गई क्षेत्र की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली गई क्षेत्र की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

कांटाफोड़/प्रिंस भाटिया – स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कांटाफोड़ लोहारदा से सतवास तक 15 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा की शुरुआत कांटाफोड़ के मुखर्जी चौक से हुई व समापन सतवास में हुआ।

यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे खातेगांव विधायक आशीष शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा लालू नागोरी योगेश पटेल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य भरत जोशी सहित युवा मोर्चा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान लगभग 500 मोटरसाइकिल पर युवाओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ 15 किलोमीटर का सफर तय किया क्षेत्र में यह अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा रही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निकाली गई क्षेत्र की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट