Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Super Blue Moon 2023: आज दिखेगा सुपर ब्लू मून, रात इतने बजे के बाद चांद 14% बड़ा और 30% अधिक चमकदार दिखाई देगा

Super Blue Moon 2023

Super Blue Moon Today: सावन मास की आज पूर्णिमा तिथि है। अममून पूर्णिमा के दिन चांद सबसे अधिक चमकीला दिखाई देता है, लेकिन इस बार का पूर्णिमा बेहद खास है। आज अद्भुत ब्लू मून दिखाई देगा। यानी सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर ब्लू सुपरमून नजरा दिखाई देगा। वैसे, अपने नाम के मुताबिक मून ब्लू नहीं, बल्कि हल्के संतरी रंग का दिख दे सकता है। अन्य दिनों के मुकाबले चांद का आकार बड़ा दिखेगा। इस वजह से इसे ब्लू मून यानी सुपरमून भी कहा जाता है।

Super Blue Moon 2023: खगोल शास्त्रियों का कहना है कि बुधवार को चांद चक्कर लगाकर पृथ्वी के काफी पास आ जाएगा। एक आंकड़े के अनुसार 30 अगस्त यानी आज चांद पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए महज 3 लाख 57 हजार 181 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। पृथ्वी के करीब होने की वजह से चांद अपने सामान्य आकार से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार नजर आएगा। इसके साथ ही हल्का संतरी रंग का दिखाई देगा।

आसमान का साफ होना जरूरी
Super Blue Moon 2023: आज रात 8:37 बजे के बाद सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। वैसे, इसे देखने के लिए आसमान का साफ होना जरूरी है। आसमान में बादल छा जाने पर यह साफ-साफ नहीं दिखाई दे सकता है। बता दें ब्लू मून एक खगोलीय घटना है। यह तब होती है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब यानी पेरिजी होती है। हर महीने यानी करीब 30 दिनों के अंतर पर पूर्णिमा आता है। दो पूर्णिमा के बीच में 29.5 दिनों का अंतर रहता है। अगर, किसी महीने की पहली या दूसरी तारीख को पूर्णिमा होती है तो उसी महीने में दूसरी पूर्णिमा माह आ जाती है। एक ही अंग्रेजी कैलेंडर के महीने में दो पूर्णिमा आने पर दूसरी पूर्णिमा के चांद को मंथली ब्लू मून कहा जाता है। इस बार 30 अगस्त को दूसरी पूर्णिमा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट