Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग ने रचा इतिहास

चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग ने रचा इतिहास

बड़ावदा/डॉ प्रदीप बाफना – 23 अगस्त 23 का दिन भारत देश के लिए बड़ी उपलब्धि वाला दिन लेकर आया। विश्व में भारत ने चन्द्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की सफलता हासिल की।इसरो के समस्त वैज्ञानिकों द्वारा मानो देशवासियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया।नगर के आजाद का जत्था ग्रुप द्वारा चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के अवसर को विजय दिवस के रूप से मनाया नगर की ह्रदयस्थली पिपली बाजार चौराहे पर आजाद के जत्था सदस्य युवाओं ने एकत्रित होकर भारत माता की आरती उतारी.

चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग ने रचा इतिहास

देश के इस गौरवपूर्ण पल कों विजयी दिवस के रूप में मनाया गया ढोल धमाकों के साथ भारत माता की आरती उतारकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्य नगर के जनप्रतिनिधि पत्रकार समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने उपस्थित रह कर खुशी का इजहार किया।अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।व्हाट्सएप फेसबुक मोबाइल स्टेटस पर भी देश के गौरवान्वित क्षण को लोगो ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुवे मनाया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट