नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी है। वही एक बार फिर सोनम कपूर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। सोनम कपूर को उनके फैशन सेंस की वजह से स्टाइलिश क्वीन कहा जाता है, लेकिन स्टाइल के चक्कर में सोनम को ऊप्स मोमेंट का शिकार भी होना पड़ा है।
बतादें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे सोनम कपूर आए दिन अपने आउटफिट को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, लेकिन इस बार तो उनका ये स्टाइल उन पर भारी पड़ गया। एक्ट्रेस ने एक इवेंट के लिए ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड सारी पहनी थी, जिसको उन्होंने शर्ट के साथ पेयर किया था।
एक्ट्रेस पूरे इवेंट में अपने आउटफिट को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं. वो स्पीच देने के लिए खड़ी होती हैं और साड़ी में फंसकर गिरने लग जाती हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोनम कपूर की शर्ट की बटन भी खुल जाती हैं और वो बुरी तरह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं।
एक्ट्रेस जैसे-तैसे इस मोमेंट को संभालती हैं और आगे बढ़ती हैं। वो वीडियो में पोडियम पर खड़ी होकर अपनी शर्ट की बटन बंद करते भी नजर आ रही हैं। वैसे ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और न चाहकर भी एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। पूरे वीडियो में बार-बार एक्ट्रेस अपनी शर्ट ठीक करती दिखाई दे रही हैं।