Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Pushya Nakshatra 2021: जानिए नक्षत्रों में श्रेष्ठ पुष्‍य नक्षत्र का महत्व और खरीदारी के शुभ मुहूर्त

Pushya Nakshatra 2021: नक्षत्रों में पुष्‍य नक्षत्र को शुभ फलदायी माना जाता है। किसी शुभ वस्तु की खरीदारी में इस नक्षत्र का विशेष महत्व है। यह नक्षत्र यदि गुरुवार और रविवार को आए तो इसको अति शुभ माना जाता है। इस बार दीपावली के पहले Pushya Nakshatra गुरुवार 28 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं इसका महत्व और शुभ मुहूर्त।

पुष्य नक्षत्र का महत्व

पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं और शनि इसके दिशा प्रतिनिधि। बृहस्पति शुभता और ज्ञान के और शनि स्थायि‍त्व के प्रतीक हैं। दोनों का संयोग पुष्य नक्षत्र को शुभ और चिर स्थायी बना देता है। ऋगवेद में पुष्य नक्षत्र को मंगलकर्ता कहा गया है और इसको समस्त नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र मे खरीदी गई वस्तु उपयोगी, अक्षय और शुभ फलदायी होती है। पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी और शुभ धातुओं के खरीदने का विशेष महत्व है।

गुरु पुष्य नक्षत्र समय

प्रारंभ – 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार सुबह 09:41 से
समापन – 29 अक्टूबर 2021 शुक्रवार सुबह 11:38 पर

पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त

  • अमृत काल मुहूर्त : प्रात: 07:02 से 08:48 तक
  • अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:42 से दोहपर 12:26 तक
  • निशिता मुहूर्त : प्रात: 11:16 से दूसरे दिन दोपहर 12:07 तक
  • विजयी मुहूर्त : दोपहर 01:34 से 02:19 तक
  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:09 से 05:33 तक
  • सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 05:20 से 06:36 तक
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट