Theft in Shilpa Shetty’s House: फिटनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली Shilpa Shetty इस बार अलग कारणों से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के मुंबई स्थित घर में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस वेकेशन मनाने इटली गईं थी और इधर जुहू स्थित उनके घर से चोरों ने बेशकीमती सामान चुरा लिए।
एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच-पड़ताल में दो संदिग्धों का पता चला था। इसके बाद इन दोनों को हिरासत में लिया गया है।