Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Shani Margi in Kumbh Rashi: इस दिन शनि हो रहे कुंभ राशि में मार्गी, 5 राशि के लोग बेहद संभलकर रहें

Shani Margi in Kumbh Rashi: इस दिन शनि हो रहे कुंभ राशि में मार्गी, 5 राशि के लोग बेहद संभलकर रहें

Table of Contents

Shani Gochar 2023 Impact: ज्योतिष में शनि देव कर्म के कारक कहे जाते हैं। वैसे, कुछ लोग शनि को अशुभ समझते हैं, लेकिन हकीकत है कि शनि की कृपा पड़ने से इंसान रंक से राजा बन जाता है। शनिदेव के आशीर्वाद से बिगड़े काम बनते हैं। 4 नवंबर को शनि देव कुंभ राशि(Rashi) में मार्गी होंगे। 4 नवंबर को शनिवार के दिन ही शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होना शुभ फलदायक साबित होगा। शनि 140 दिन बाद कुंभ राशि(Rashi) में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि 4 तारीख की दोपहर 12:35 बजे पर मार्गी हो रहे हैं। बता दें शनि 30 साल बाद अपनी राशि(Rashi) कुंभ में विराजमान हो रहे हैं। ऐसे में शनि का मार्गी होना मेष समेत 4 राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा।

मेष राशि(Rashi)

शनि की मार्गी चाल मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन की प्राप्ति होगी। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि(Rashi)

शनि का मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को बेहद लाभ मिलेगा। इस अवधि में शानदार अवसर मिलेंगे। 4 नवंबर के बाद से मिथुन वालों के थोड़ा से प्रयास से ही सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कोई कानूनी विवाद है तो आपके पक्ष में फैसला हो सकता है।

तुला राशि(Rashi)

शनि के मार्गी होने से तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आय के साधन बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि अधिक रहेगी। आप जो भी धन संबंधित काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भूमि, वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि(Rashi)

शनि की मार्गी चाल से आपको काफी लाभ मिलेगा। इस अवधि में शनि राशि मकर राशिवालों के लिए आर्थिक घर में गोचर करेंगे, जिससे संभावित रूप से अप्रत्याशित वित्तीय लाभ होगा। इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नौकरी-पेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर कॅरियर के मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह अवधि बेहतरीन साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट