Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: इन राशिवालों की आज आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल

Rashifal: इन राशिवालों की आज आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 26 अक्टूबर यानी गुरुवार को आठ राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मेष (Aries) Rashifal

धन आगमन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से रुका धन मिलेगा। माता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न होगा। व्यापार में सरकारी बाधा आ सकती है, जिससे व्यापार में मन कम रहेगा। नौकरी में पद्दोनत्ती हो सकती है। कृषि कार्य से धन लाभ होगा। भूमि भवन, वाहन के क्रय-विक्रय से धन लाभ के योग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लोगों को आय बढ़ने का शुभ समाचार मिलेगा।

वृष (Taurus) Rashifal

आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलने वाला है। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके साहस एवं पराक्रम के लिए सरकार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। नाना-नानी से मनपसंद उपहार एवं धन मिलेगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी ऐसे व्यक्ति या कार्य से धन लाभ होगा, जिसकी आपको उम्मीद नहीं होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनाने की कोशिश सफल होगी। आर्थिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपनी वाकपटुता एवं मधुर व्यवहार के कारण धन लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-सुविधाओं पर धन सोच-समझकर खर्च करें।

कर्क (Cancer) Rashifal

व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण सफलता के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। प्रेम संबंध में उपहार एवं धन मिलेगा। राजनीति में लाभकारी स्थिति रहेगी। उद्योग-धंधे में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

सिंह (Leo) Rashifal

ससुराल पक्ष से वस्त्र आभूषण के साथ धन मिलेगा। व्यापार में अच्छी आय होनी है। नवीन कार्य शुरू करना लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों को विदेश से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य पर सोच-समझ कर धन खर्च करें।

कन्या (Virgo) Rashifal

आर्थिक स्थिति में बड़े उतार-चढ़ाव दिखेंगे। पैतृक धन संपत्ति एकाएक मिल सकती है। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की भूमिका बनेगी। वाहन मार्ग में बिगड़ने से समस्या के साथ धन व्यय होगा। धन उधार नहीं दें। आर्थिक स्थिति चिंतनीय रहेगी।

तुला (Libra) Rashifal

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। उधार दिया गया धन वापस आएगा। अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार मिलेंगे। प्रेम संबंध में वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ होगा। धन संपत्ति प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

व्यापार में धन मिलेगा। बैंक में जमा पूंजी में बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु जितने धन की जरूरत है, उससे अधिक धन का इंतजाम हो जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि भवन संबंधी कार्य से धन एवं मान बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal

आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अध्ययन-अध्यापन कार्य से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार मिलेंगे। प्रेम संबंधों में उपहार का आदान-प्रदान होगा। व्यापार में अपने बौद्धिक कौशल से धन लाभ करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इससे उनका धन एवं उपहार मिलेंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal

आपको जिन लोगों से आर्थिक मदद की उम्मीद है, वे मौके पर धोखा दे जाएंगे। धन के अभाव में कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ जाएगा। आपको धन का महत्व बार-बार महसूस होगा। व्यापार में उम्मीद के अनुसार बिक्री न होने से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ पाएंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

आप मिट्टी भी पकड़ोगे तो वह सोना बन जाएगा। मतलब जो भी काम लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन से धन एवं उपहार मिलेंगे। प्रेम संबंध में धन एवं संपत्ति मिलेगी। किसी व्यापारिक योजना के सफल होने के योग हैं।

मीन (Pisces) Rashifal

धन का अभाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आर्थिक क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग न मिलाने से परेशानी हो सकती है। बैंक में जमा पूंजी निकालने के लिए भी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आर्थिक लेन-देन में विवाद से बचें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट