Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में अब रात में पड़ेगी ठंड, इन जगहों का गिरा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में अब रात में पड़ेगी ठंड, इन जगहों का गिरा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में इस सीजन में पहली बार तीव्रतम दो चक्रवाती तूफान बने हैं। इन तूफानों की वजह से नम हवा एकत्र हो रही है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश में लगातार उत्तरी हवा आ रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। बुधवार को सबसे कम 14.1 डिग्री तापमान छिंदवाड़ा एवं मलाजखंड में दर्ज हुआ।

इनके अलावा राजगढ़, रायसेन, बैतूल, मंडला, रीवा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। भोपाल में रात का तापमान 16 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। उधर, सबसे अधिक 33.8 डिग्री तापमान धार में दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। वर्तमान में प्रदेश के मौसम(Weather) को प्रभावित करने वाली मौसम(Weather) प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी नहीं रहने से मौसम पूरी तरह शुष्क बना है। उत्तर की ओर से आने वाली हवा के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीव्रतम चक्रवाती तूफान बने हैं।

इन तूफानों के आसपास नम हवा का समूह इकट्ठा होने से प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। अभी तीन-चार दिन तक इसी तरह मौसम(Weather) का मिजाज बना रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट