Table of Contents
ToggleAaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 25 अक्टूबर यानी बुधवार को मिथुन,वृषभ और कर्क राशि वालों को व्यापार में तरक्की मिलेगी।
मेष (Aries) Rashifal
यह दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृष (Taurus) Rashifal
दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। व्यापार में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्न रहेंगे। शुभ सूचना सुनने को मिले तो इसे गुप्त रखें। प्रभाव व प्रताप में उपलब्धि होगी। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी को धन उधार देंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
मिथुन (Gemini) Rashifal
यह दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लानी होगी। अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। सहकारिता का भाव मन में बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मां को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील न दें।
कर्क (Cancer) Rashifal
वाणी व व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह दिन रहेगा। आपसे प्रेम व स्नेह से आगे बढ़ेंगे। बाहरी लोगों के बातों में आने से बचें, नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकते हैं। किसी काम में उसकी नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। घर-परिवार में शुभ व कार्यक्रम का आयोजन को सकता है। अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने किसी परिवार के सदस्यों की ओर से उपहार प्राप्त हो सकता है।
सिंह (Leo) Rashifal
दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। अपने कामों में बदलाव ना लाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। सकारात्मकता पर पूरा लाभ उठाएंगे। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। किसी काम की पहल की तो लोगों को यह बात बुरी लग सकती हैं। कुछ प्रभावित प्रयास तेज होंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। अपने आवश्यक कार्य को पूरा ध्यान दें।
कन्या (Virgo) Rashifal
जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचें। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यावसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से बहसबाजी में न पड़ें। उससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। माताजी से किए वादे को पूरा करना होगा। किसी काम को लेकर माताजी से धन उधार ले सकते हैं।
तुला (Libra) Rashifal
इस दिन आधुनिक विषयों के प्रति रुचि रहेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी बात का बुरा लगे तो भी किसी से कुछ नहीं कहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे भविष्य में उन्हें नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। अपनी जिम्मेदारियां में कसर ना छोड़ें। परिवार में बड़ों की बात ध्यान से सुनें, तभी काम में आगे बढ़ें। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में बड़े सदस्य की राय लेनी बेहतर रहेगी। किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। निजी विषयों में संवेदनशीलता दिखानी होगी। अति उत्साहित होकर किसी काम को किया तो नुकसान हो सकता है।
धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल हुए तो वह नुकसान देंगे। प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। कानूनी मामले में जीत मिलेगी।
मकर (Capricorn) Rashifal
सुखद परिणाम लेकर दिन आएगा। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतेंगे। आपमें प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी नई रिसर्च को करने की पूरी कोशिश करेंगे। विरोधियों से कोई ऐसी बात न बोलें, जिससे वह आपका कोई नुकसान करवा दे। आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर में किसी परिजन का आगमन हो सकता है। वाणी की मधुरता बनाए रखें। सुख व समृद्धि बनी रहेगी। अपने बजट को लेकर धन खर्च करें तो बेहतर रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर बना रहेगा। नवीन विश्व के प्रति पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी मित्र से लंबे समय से नाराज चल रहे थे तो वह नाराजगी दूर होगी।
मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचें। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यावसायिक गलतियां करने से बचें। किसी से बहसबाजी में न पड़ें। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। मां से किए वादे को पूरा करना होगा। किसी काम को लेकर माताजी से धन उधार ले सकते हैं।