Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: इन 3 राशि वालों को आज मिलेगी सफलताएं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal: इन 3 राशि वालों को आज मिलेगी सफलताएं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को सफलताएं मिल सकती है।

Rashifal: इन 3 राशि वालों को आज मिलेगी सफलताएं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष (Aries) Rashifal
दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दें तो उसे पूरा करें। जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी नए काम में निवेश किया था तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए यह दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप बिजनेस में कुछ योजनाएं बनाएं तो उनमें अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। हर कार्यों को बिना संकोच करेंगे और करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मेल मिलाप करने आ सकता है। उनसे धन उधार लिया तो इससे आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन की समस्याओं को सुलझाना होगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था तो आपके कष्टों में कमी आ सकती है। किसी से कोई वस्तु मांगेंगे तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो उसमें दोनों पक्षों के सुनकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी वालों को दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है ।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकरआप परेशान थे तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को पेट संबंधित समस्या हो सकती है। भाई के विवाह को लेकर परेशान चल रहे थे तो समस्यादूर होगी। लेन-देन के मामले में सजगता बनाएं रखें। किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा रहने वाला है। निजी विषयों में सावधान रहें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में आ रहीं समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन ऊर्जावान रहने वाला है। अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग जूनियर से कोई मदद मांगेंगे तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगी। अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई काम लंबे समय से लटका था तो आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सब काम समय से पूरे करने होंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। कामकाज में पूरे उत्साह से आगे बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको भावनात्मक मामलों में उतावलापन नहीं दिखाना है। अपने घर की सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा-खासा धन व्यय करेंगे। किसी काम को लेकर लंबे समय से समस्या चल रही थी तो वह काम भी पूरा हो सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साहस-पराक्रम बढे़गा, लेकिन आलस्य को त्यागना होगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। भाई-बहनों से अनबन समाप्त होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। प्रियजनों से सावधान रहना होगा। वाणी की सौम्यता वाद-विवाद को शांत कर सकती है। किसी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सोचा है तो उसमें पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आज पूरी होंगी। नवीन कार्यों में गति आएगी। व्यक्तिगत मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की किसी गलत बात को लेकर हां मे हां ना मिलाएं। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। आपने जल्दबाजी दिखाई तो आपसे गलती हो सकती है। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। अपने आंख व कान खुले रखें। कुछ नए प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे है तो वह भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट