Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5वीं और 8वीं 2023 का वार्षिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार इस बार छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा शुल्क से बच्चों को राहत दी गई है।

माना जा रहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 32 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षा शुल्क से बच्चों को इस साल राहत दी गई है। आठवीं और पांचवी के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की फीस नहीं भरनी होगी। इस फैसले से करीब40 हजार से अधिक निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 32 लाख से अधिक छात्रों को फायदा मिलेगा। बोर्ड परीक्षा शुल्क के करीब 23 करोड़ का भार निजी स्कूलों पर आएगा। बता दें कि इस बोर्ड परीक्षा का सिम्पल पैटर्न रखा गया है। 60 मार्क्स का लिखित पेपर होगा। 20 मार्क्स का प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क होगा। 20 प्रतिशत मार्क्स अर्धवार्षिक परीक्षा से जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट