Mradhubhashi
Search
Close this search box.

समरसता यात्रा: बुरहानपुर पहुंची यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

समरसता यात्रा: बुरहानपुर पहुंची यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

यात्रा सर्व समाज को जोड़कर लोगों में सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचा रही -श्री सोनकर
बुरहानपुर। मंगलवार को संत शिरोमणि श्री रविदासजी की चरण पादुका वंदन के साथ समरसता यात्रा बुरहानपुर जिले में पहुंची। सोमवार देर रात को यात्रा ने बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया। मंगलवार प्रातः से नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभाओं में जनसंवाद करते हुए संत रविदास जी के सामाजिक समरस समाज के सन्देश दिया गया। इस अवसर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्या. अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा खरगौन जिले से होते हुए पहुंची तो जन सैलाब उमड़ा।

यात्रा के दौरान निम्बोला में जनसंवाद हुआ ग्राम निम्बोला में विकास पर्व एवं समरसता यात्रा के अवसर पर निम्बोला सेक्टर के,27 लाख रूपये की लागत के 5 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।जनसंवाद को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्या. अध्यक्ष श्री सावन सोनकर ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में साधु-संतों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सान्निध्य में यह यात्रा सर्व समाज को जोड़कर लोगों में सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचा रही है।

समरसता यात्रा: बुरहानपुर पहुंची यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जन-जन तक संत शिरोमणि श्री रविदास की शिक्षाओं को पहुंचाने एवं समरसता भरे समाज की स्थापना के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 समरसता यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। यह यात्राएं प्रदेश के प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी मिट्टी और पवित्र नदियों का जल एकत्र कर सागर पहुंचेगी जहां 12 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 35 एकड़ में 102 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संत श्री रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। संवाद सभा में जनप्रतिनिधि, संत, महंतगण उपस्थित थे। इस दौरान यात्रा का नागरिकों ने आत्मीयता के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी की चरण पादुका का पूजन कर उन्हें अपने सिर पर उठाकर जिले में यात्रा का शुभारंभ किया। बुरहानपुर आगमन पर यात्रा का भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस साहित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ संत शिरोमणि रविदास चरण पादुका का पूजन किया, रविदास कलश को धारण किया। इस दौरान पूरे रास्ते यात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत ग्रामीणजनों ने किया। यात्रा की राह में आने वाले ग्राम पंचायतों से सागर में बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए पवित्र नदियों से जल एवं मिट्टी का संग्रहण किया गया।

‘नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म से कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नही होता, व्यक्ति के कर्म और धर्म ही व्यक्ति को बड़ा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होंने अपने ज्ञान एवं कर्म के बल पर तत्कालीन समय के राजाओं से भी उच्च स्थान प्राप्त किया था।


इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे, यात्रा प्रभारी योगेश्वर पाटिल, सह प्रभारी ईश्वर चौहान, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, दिलीप श्रॉफ, नरहरी दीक्षित, विनोद चौधरी, प्रदीप पाटिल, गनसिंह पटेल, दीतू दरबार, मनोज दांगोरे, कमल प्रतापसिंह एवं सोमजी भाई, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, विनोदराव पाटिल, विक्रम चंदेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा समरसता यात्रा का हर्षोल्लास के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा ने दोपहर में नगर में प्रवेश किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों होते हुए खकनार की ओर रवाना हुई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट