Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1 August 2023 : मेष समेत 5 राशियों का बेहतर रहेगा दिन, वृष राशि वाले बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लें

aaj ka rashifal 01 august 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 1 अगस्त यानी मंगलवार को मेष राशि के लोगों के शारीरिक कष्ट दूर होंगे। वृष राशि के लोग निजी मामले में बाहरी इंसान से किसी तरह का विचार-विमर्श नहीं करें। मीन राशि के लोगों की आय बढ़ेगी। कुंभ राशि के जातक जो राजनीति में सक्रिय हैं, वो आज सावधान रहें।

मेष (Aries) Rashifal
दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। पुण्य कार्य का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। शारीरिक कष्ट आज दूर होगा। अपने घर को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे। अच्छा-खासा धन भी लगाएंगे। कुछ विरोधी आपकी खुशी देखकर ईर्ष्या करेंगे। उनसे घबराना नहीं है। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। मेहनत के बल पर बहुत कुछ पा सकते हैं। आप धैर्य बनाए रखें। निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें। घर-परिवार में अनबन चल रही है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। बिजनेस में मंदी रहेगी। इस कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जो लोग नौकरी के साथ पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपको इस दिन निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। मित्रों एवं सहकर्मियों में अपने प्रति विश्वास बनाए रखें। कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। संतान से आज कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। भाई-बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र से बात करेंगे, तभी समस्या दूर होगी। घूमने-फिरने के दौरान किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करें।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को बचत की योजना का लाभ मिलेगा। अपनी मेहनत से काम करके अधिकारियों को खुश कर देंगे। सेवा क्षेत्र में पूरी रुचि रहेगी। किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। किसी बात को लेकर आप अकारण ही चिंता में रहेंगे। संतान से उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। शिक्षा के साथ विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक काम करने के बाद थकान का अनुभव करेंगे। फिर भी आपको अपने बाकी कामों की चिंता सताती रहेगी। अपनी एनर्जी इधर-उधर के कामों में नहीं लगाएं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी मिलने के कारण घर से जा सकता है। किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। बहसबाजी में ना पड़ें। घर में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार वाले व्यस्त रहेंगे। बड़ों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात रखें। वह कुछ फैसलों को आप पर डाल सकते हैं। किसी यात्रा पर जाएं तो माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। भाईचारे के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें। कोई विरोध करने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करना होगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन खुशियों भरा रहने वाला है। बड़ों का सहयोग और सम्मान बनाए रखें। पुरानी परंपराओं को छोड़ संतान की सोच पर आगे बढ़ेंगे। सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा-खासा धन व्यय करेंगे। किसी संपत्ति संबंधित मामले में धैर्य रखें। अपने कामों से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में नए व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें। रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकता है।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन खर्च भरा रहने वाला है। आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जनकल्याण के कार्य में भी पूरी भागीदारी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो उसमें आप पूरी बात जाने बिना आगे ना बढे़ं। इससे अधिकारी नाराज हो सकते हैं। संतान नया वाहन खरीदने की जिद कर सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए यह दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। घर-परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा जीतेंगे। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें। लाभ का कोई भी अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें। मित्र के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे। वाणिज्यिक विषयों में भी गति आएगी। राजनीति क्षेत्र के लोग आज सावधान रहें।

मीन (Pisces) Rashifal
मिलाजुला दिन रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बड़ों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में पार्टी हो सकती है। अपने डेली रूटीन में बदलाव किया तो कुछ काम लंबे समय के लिए लटक सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट