Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रायफल छीन कर डकैतों ने इंदौर पुलिस को पीटा, एक जवान बुरी तरह घायल

इंदौर। पुलिस के दो जवानों को डकैतों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बुधवार देर रात बड़गोदा इलाके की है। डकैत पहले कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से सामना होने पर उसकी बंदूक छीन ले गए। गवली पलासिया के नजदीक SF के जवानों पर पथराव किया, फिर पिटाई कर दी। डकैत एक जवान से इन्सास रायफल छीनकर ले गए। हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हुआ। उसे महू के मध्य भारत हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने डकैतों की संख्या चार बताई है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने 8 से ज्यादा डकैतों को भागते हुए देखा था।

TI अमित कुमार ने बताया कि रात दो बजे वायरलेस पर सूचना मिली थी कि सिग्नल विहार कॉलोनी में चोर घुस आए हैं। वहां उनका सामना सिक्योरिटी गार्ड से हो गया। उसके साथ मारपीट कर बंदूक छीनकर भागे हैं। जानकारी मिलने पर गश्त करने वाले फोर्स को अलर्ट किया गया गया। गवली पलासिया के नजदीक ड्यूटी कर रहे SF के 2 जवानों ने बदमाशों को देख लिया। बदमाशों ने जवानों के संभलने से पहले ही पथराव शुरू कर दिया। जवानों की पिटाई की। रायफल छीन ले गए। TI के मुताबिक कर्नल एकेडमी और सिग्नल विहार के आसपास ज्यादातर खेत और जंगल है। यहां कुछ जगह पर कैमरे भी लगे हैं। आरोपियों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश बांक टाडा के हैं। डकैतों से सामने करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

गुरुवार सुबह ग्रामीण SP भगत सिंह विरदे, ASP पुनीत गेहलोद और महू, मानपुर, सिमरोल थाने का बल पहुंचा। जंगल में डकैतों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक हमला करने वाले बदमाश आदिवासी थे। वे सिर पर गमछा बांधे हुए थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट