Mradhubhashi
Search
Close this search box.

12 सूत्रीय मांगों को लेकर, उज्जैन जिले में 1400 कर्मचारी के द्वारा किया गया प्रदर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी के करीब 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नियमितिकरण  वेतन-भत्ता समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। आऊटसोर्स हड़ताल के कारण बिल वसूली-मेंटेनेंस जैसे कामों पर असर पड़ेगा।

मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन और बाहरी कर्मचारी संगठन के बैनरतले कर्मचारीयो ने आज से  प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश में  करीब 45 हजार आउटसोर्स एवं 6 हजार संविदा कर्मचारी है, जो हड़ताल पर आज से चले गए हैं। प्रदेश के साथ उज्जैन जिले में 1400 कर्मचारी के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। फ्रीगंज स्थित कार्यालय पर सभी कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफि को लेकर नारेबाजी की। सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। 

एमपीईबी विभाग में  आउटसोर्स कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी से वे परेशान हैं। समस्याओं को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और अफसरों से मांग की गई। बावजूद कोई निराकरण नहीं किया गया। इसके चलते ही सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। जो अनिश्चित काल तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट