Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 February 2022: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं, व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

मेष –

किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी परेशानियां हल होंगी। आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित करना आपके हित में ही रहेगा। आज व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें। दांपत्य जीवन में सुख-शांति की स्थिति रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिल-जुलकर उचित व्यवस्था बनाए रखने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। सावधानी बरतें। सुरक्षा संबंधी नियमों को ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा

वृष  –

विशिष्ट लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में भी सकारात्मकता आएगी। अपने कार्यों को जल्दबाजी में न करें, बल्कि सोच-समझकर काम करने का प्रयास करें। व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं। किसी भी काम में ज्यादा पैसा न लगाएं। साझेदारी संबंधी कारोबार में आपकी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में सहयोग आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान और तनाव रह सकते हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें, इससे स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन  –

पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा की वजह से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपनी परेशानियां किसी शुभचिंतक के साथ अवश्य शेयर करें। डिप्रेशन और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। जमीन-जायदाद से संबंधित काम रुका हुआ है तो उसका हल निकल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसमें जल्दी ही सुधार आएगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

समय अनुकूल है। आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से कुछ राहत मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। स्वास्थ्य के लिए लापरवाह न रहें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए ज्यादा गरिष्ठ और तला भुना खानपान लेने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने में भी जरूर लगाएं।मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा। समय का उचित उपयोग करें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके व्यक्तिगत काम रुक सकते हैं। ज्यादा उदारता रखना भी उचित नहीं है। बच्चों की कोई गतिविधि परेशान कर सकती हैं। भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही उचित आर्डर भी मिलेंगे। साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को परिवारिक सहमति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। दूसरों के मामले में अपनी ऊर्जा व्यर्थ न करें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

किसी शुभ सूचना से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी।  पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में पढ़ना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि कामकाज को लेकर बनाई गई कोई योजना लाभदायक रहेगी।  पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी।  स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य के लिए लापरवाही करना उचित नहीं है। अपना ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

परिस्थितियां अनुकूल हैं। समय पर सही निर्णय लेने से आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी।युवाओं के सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होंगे। मित्रों और परिजनों की ओर से चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी। व्यवसाय में कुछ उलझन बनी रहेगी। जिस वजह से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की समस्याओं का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 4

धनु  –

परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। मनचाहे काम समय पर पूरे भी हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता घर परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें। इससे संपर्क मजबूत होंगे। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल है। मुश्किल समय में आपको जीवन साथी और परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उठ सकती है। लापरवाही न बरतें और अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं और अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

अपने कार्यों को प्रैक्टिकल दृष्टिकोण से अंजाम दें। यह समय भावनाओं में बहने का नहीं है। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसके मिलने की उम्मीद है।  इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा।   पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की ओर से कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां जैसे जुकाम की स्थिति रह सकती है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा। इस समय दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, नई संभावनाएं मिलेंगी।  व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखें। कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें।  कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने पर गर्व महसूस करेंगे। आज महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बेहतर परिणाम देने वाला है।  इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे। घर के मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के मामलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। उचित आराम करना जरूरी है। व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट