Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देव आनंद के ब्लैक कोट पहनने पर कोर्ट ने लगा दिया था बैन, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

बात 1958 के दशक की है। देव साहब की अदायगी और उनका स्टारडम एक जादू की तरह फ़ैल गया था। देव साहब ने अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत से बॉलीवुड में करीब छह दशकों तक राज किया।

बॉलीवुड में कितने हीरो आए और गए, लेकिन शायद ही कोई लीजेंड एक्टर देव आनंद को टक्कर दे पाया। वो अपने दौर के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। यही नहीं, देव साहब की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती थी। उनकी अदा ही कुछ अलग थी। दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेरकरार रहते थे।

देवा साहब के स्टाइल और खूबसूरती के वजह से लाखों लोग उन पर फिदा थे। खासकर लड़कियां उनकी लुक्स के वजह से उनकी दीवानी हुआ करती थी। इतना ही नहीं उनकी बस एक झलक पाने के लिए लड़कियां कुछ भी करने के लिए तैयार रहती थी। छह दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले देवानंद के टक्कर का ना तो पहले कोई अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में आया था और ना ही अभी कोई है।

जिस तरह देवानंद का जादू उनके फैंस के ऊपर छाया रहता था, उतना आज तक किसी भी सेलिब्रिटी के लिए फैंस पागल नहीं हुए। देव साहब की रूमानियत का जादू यू इस तरह छाया कि लड़कियां केवल एक नजर देखने के लिए छतो से कूद जाया करती थी। यह केवल किसी कहानी की तरह नहीं बल्कि सच भी है। खासकर उनके फिल्म काला पानी के बाद आलम कुछ यूं हुआ करता था, कि देवानंद कि केवल एक झलक पाने के लिए लड़कियां छत से कूद पड़ी थी।

बात उन दिनों की है जब देव साहब काले कोट, सफ़ेद शर्ट और अपने मोफलर से लोगों के दिल चुरा लेते थे। काले कोट का जादू ऐसा छाया कि मामला कोर्ट तक पहुँच गया। देव साहब अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। साल 1958 में आई उनकी फिल्म काला पानी में उनका लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।

हद तो तब हो गई जब उनके फैन उन्हें इस कपड़े में देखने के लिए जान तक देने लग गए। ऐसा माना जाता है कि कुछ घटनाओं के बाद कानून और प्रशासन को इसमें दखल देनी पड़ी। और वो दिन आ ही गया जब कोर्ट ने देवा साहब को पब्लिक प्लेस में काले कोट पहने पर पाबंदी लगा दी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट