Mradhubhashi
Search
Close this search box.

RASHIFAL 31 JANUARY 2022 – अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें, जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें

मेष –

किसी धार्मिक विचारधारा वाले व्यक्ति के साथ आपका कुछ समय व्यतीत होगा तथा जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। कामयाब भी रहेंगे। व्यावसायिक कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। परंतु उचित कार्यप्रणाली और सूझबूझ द्वारा अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। परिवार जनों के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। तथा घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष –

प्रॉपर्टी से संबंधित कोई सकारात्मक डील हो सकती हैं। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी मे सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन रही है। घर परिवार की सुख शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी खुशखबरी मिल सकती हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

आज कोई भी प्लानिंग करने के लिए बेहतरीन दिन है। अभी तक जो आपने अपने कार्य शैली में परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनाई थी, उन पर अमल करने का उचित समय है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अभी कोई भी निवेश ना करें। तथा वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी कार्यों में बहुत अधिक खर्चा हो सकता हैं। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर की जांच नियमित करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

इस समय खुद को साबित करने के लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई है। आपने अपनी उपलब्धियों और उम्मीदों से संबंधित जो सपने संजोए थे, वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इस समय व्यवसाय से संबंधित अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में लिए गए ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय मे कुछ दिक्कतें उठ सकती है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार कई समस्याओं का हल निकालेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बड़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से अपना खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

पिछले कुछ समय से आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यवसायिक पेमेंट मिलने से कुछ राहत मिली। पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों की वजह से प्रोडक्शन के जो कार्य रुके हुए थे, उन में गति आएगी। पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी बात को लेकर वाद विवाद रह सकता है। प्रेम संबंध को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। सिर दर्द व मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में लगाने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा तथा विशेष मुद्दे पर वार्तालाप भी होगा। आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए कोई अप्रत्याशित उपलब्धि देने वाली है। कार्यक्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों को अनुशासन में रखना जरूरी है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। बिजनेस कामों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी सुखमय रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही ना करके तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

किसी सामाजिक अथवा धार्मिक संस्था के प्रति आपका योगदान आपको अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे के विचार-विमर्श में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। क्योंकि कोई भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर का माहौल व्यवस्थित तथा अनुशासित रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी ना आने दे। अत्यधिक काम की वजह से पैरों में थकान व सूजन जैसी समस्या रहेगी। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

घर तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज रूप से पूरे हो जाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। इस समय व्यवसाय में वर्तमान कार्यों को पूरा करने में ध्यान दें। आज कोई भी नया काम ना शुरू करें, तो बेहतर रहेगा। यह समय धन संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए अनुकूल है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी। घर की समस्या और व्यवस्था लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव रहेगा। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का हल निकाले। मानसिक तनाव को हावी ना होने दें, इसकी वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करने से ऊर्जा और सुकून से भरपूर महसूस करेंगे। आपके उत्तम व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी के प्रभाव से सामाजिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। मशीनरी तथा खान-पान से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। प्रेम संबंधों में दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। भूख ना लगने अथवा अपच जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है।सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी। आज अपनी उर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। गला खराब रह सकता है। खांसी जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

कोई भी योजना क्रियान्वित करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल कर लें। इससे आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी भी प्रकार का काम निकालने में सक्षम रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। इससे आपको बेहतर निर्णय लेने में आसानी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।परंतु विवाहेतर संबंध घर की सुख शांति भंग कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए तनाव, गुस्से आदि जैसी परिस्थितियों से दूर रहे। मेडिटेशन योगा इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आप के योगदान की सराहना होगी। आज घर के रखरखाव तथा देखभाल संबंधी कार्यों में आपका विशेष सहयोग रहेगा। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। घर की देखभाल तथा सहयोग मैं भी आपसी योगदान बना रहेगा। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट