Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 December 2021: प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, दांपत्य जीवन में सुधार होगा

मेष –

आज घर की व्यवस्था और रखरखाव संबंधी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष प्रयोजन के लिए सलाह मशवरा भी होगा। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से कोई काम नहीं रुकेगा। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, परंतु अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।प्रेम संबंध रोमांटिक तथा खुशनुमा बने रहेंगे। एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए संयमित खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

व्यवसाय में विस्तार संबंधी गतिविधियों के लिए नई-नई जानकारियां हासिल करने का प्रयास करेंगे और कामयाब भी होंगे। व्यवसायियों तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। व्यावसायिक कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत और योगदान की जरूरत है। इस समय किसी सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी मिल सकता है। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।अपने विचारों को सकारात्मक रखें। बीती हुई नकारात्मक बातें आपके अंदर तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

रुकी हुई या उधार भी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से तनाव दूर होगा। आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का प्रयास करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। समय अनुकूल है। झुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में गति देने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। सिर्फ अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, पर उनका समाधान भी मिलेगा। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में बेहतरीन उपलब्धियां अथवा आर्डर मिलने की संभावना है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उत्पादन में कुछ कमी रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।प्रेम प्रसंगों में विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून व खुशी रहेगी। कुछ समय से अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण वजन बढ़ना और आलस्य जैसी स्थिति बनी हुई है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें, आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। यह समय उपलब्धियों वाला है। इसलिए इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यावसायिक कार्यों में सुधार आएगा और स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

इस समय ग्रह गोचर कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है। परंतु समय का सदुपयोग करना भी आप की कार्य क्षमता पर ही निर्भर करता है किसी भी महत्वपूर्ण असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है। इसलिए व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा।किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज तथा भरपूर आराम लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

समय चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। परंतु आपकी कोई खास योजना लीक भी हो सकती हैं इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी समय व्यतीत करने के अवसर बनेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं तथा इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।पिछले काफी समय से चल रही चिंता से भी राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी अच्छी डील होने की संभावना है। राजकीय सेवारत व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, कोई नकारात्मक रवैया आपके लिए ही परेशानी की वजह बन सकता है। दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर का वातावरण नकारात्मक होने की आशंका है। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। परंतु फिर भी आपको लापरवाही नहीं बरतनी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

आज आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। साथ ही कामकाज में व्यस्तता के अलावा परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरतें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। नई मशीनरी या नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को भी कार्य होगा। घर परिवार में आपसी सौहार्द तथा प्रेमपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। वायु विकार तथा कब्ज की परेशानी रहेगी। पानी का अधिक मात्रा में सेवन करें। तथा योगा भी करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। काफी समय बाद आपसी मेल मुलाकात से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत वह ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस के फैसलों में शुरुआत में परेशानियां आएंगी। जिसकी वजह से अपेक्षित लाभ संभव नहीं है। पति-पत्नी आपस में चल रही गलतफहमियों का निवारण समय रहते कर ले। अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर की, व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

कोशिश करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। व्यवसाय में मार्केटिंग तथा नेटवर्किंग जैसी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दे।परंतु इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा तथा आपसी सामंजस्य भरपूर बना रहेगा।प्रेम प्रसंगों में बदनामी का डर है इसलिए इन गतिविधियों से दूर ही रहे। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं। व्यायाम और योगा आदि अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

समय अनुकूल है। अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। आप अपनी किसी हुनर को निखारने के लिए भी कुछ समय व्यतीत करेंगे विद्यार्थी तथा युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से सुकून रहेगा। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्यों भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परंतु शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। घर में उचित तालमेल बनाकर रखें तथा किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।इसलिए अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं तथा अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट