Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 29 सितंबर 2023: वृष, तुला समेत इन राशि के लोग आज रहेंगे परेशान, जानिए अपना राशिफल

वृष, तुला समेत इन राशि के लोग आज रहेंगे परेशान, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 29 सितंबर यानी शुक्रवार को वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग परेशान रहेंगे। मकर राशि के जातकों के अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

मेष (Aries) Rashifal

आपके लिए दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे। उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आनंदमय रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal

यह दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत करने में कामयाबी मिलेगी। नए लोगों से जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढे़गा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। आप सबके साथ मिलजुल कर उन्हें आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। मां की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal

आपके लिए दिन सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारी से किसी की सलाह को पूरा करेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार में शिष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।

कर्क (Cancer) Rashifal

लेन-देन के मामले में दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ प्रयास सफल रहेंगे। नेतृत्व करने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक समस्या आज दूर हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। किसी से धन उधार लेने से बचें।

सिंह (Leo) Rashifal

दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपनाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामले में व्यस्त रहेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ कामों में जल्दबाजी दिखाई तो वह समस्या लेकर आ सकते है। एक बजट बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मां से किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं।

कन्या (Virgo) Rashifal

आपके लिए दिन व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। आपको किसी प्रतियोगिता में अच्छा लाभ मिलेगा। कला-कौशल में सुधार आएगा। कुछ योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों में पूरी रुचि रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

तुला (Libra) Rashifal

आपके प्रति आदर और सम्मान बनाने के लिए यह दिन रहेगा। आपको भरपूर मात्रा में बड़ों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपमें प्रेम व सहयोग बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए सलाह करना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर पूरा सहयोग रहेगा। घर-परिवार में करीबी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए एक से दूसरे स्थान जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

यह दिन आपके लिए आवश्यक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मामा पक्ष से लाभ मिलेगा। अपने सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरा जोर देंगे। आपको करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आज सच की राह पर चलेंगे, लेकिन विरोधी उनमें रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal

आपके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्या नजरअंदाज न करें। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। किसी काम में निडर होकर आगे बढ़ेंगे। भावनात्मक विषय प्रभावशाली रहेंगे। किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा समस्याओं के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन कला- कौशल में सुधार लेकर आएगा। पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व को बल मिलेगा। वाणी की सौम्यता देखकर मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। अपनी आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। भूमि व भवन से संबंधित मामले में सावधान रहने की जरूरत है। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। साझेदारी में काम को करने से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

यह दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान-धर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। विदेश में रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। अपनी आय और व्यय का बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सावधानी से लें। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। अपनी क्रिएटिविटी से अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट