Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 27 October 2021: अपनों से खुशी मिलेगी, धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे

मेष –

संतान की पढ़ाई या विवाह संबंधित मामलों से जुड़े जरूरी काम होंगे। धर्म और आध्यात्मिक कामों में समय बीतेगा। व्यवसायिक नजरिये से दिन सामान्य है। उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलेगा। गैर कानूनी काम में रुचि न लें। मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा लोग रिश्वत या पैसों के लेन-देन से दूर रहें। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। बाहरी लोगों का दखल घर में न होने दें। सेहत ठीक रहेगी। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

कामकाज में नई तकनीक और हुनर का इस्तेमाल करें। इससे उत्पादन बढ़ सकेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अचानक आर्थिक परेशानी हो सकती है। घर का माहौल सुखमय रहेगा। मुश्किल वक्त में परिवार की मदद मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति के लिए बिजनेस और योगा जरूर करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी राजनेता या अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। इसका फायदा बिजनेस में होगा। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। इससे खुशी भी मिलेगी। खांसी, जुकाम या गला खराब हो सकता है। खानपान और दिनचर्या संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

अपने गुस्से और फिजूलखर्ची पर काबू रखें। पैसा उलझ सकता है। इसस मन दुखी रहेगा। बेचैनी रहेगी। काम में की लापरवाही के कारण नुकसान की भी आशंका है। बिजनेस संबंधी निवेश में सावधानी रखें। दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। परेशानी में पड़ सकते हैं। कामकाज की व्यवस्था और पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल रखेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। कड़ी मेहनत से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आराम की भी जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

बिजनेस संबंधी फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी खास इंसान से मुलाकात आपको खुशी दे सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा। कसरत जरूर करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

कार्यक्षेत्र में रूके काम जल्दी निपट जाएंगे। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले भी आप ले सकते हैं। जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग वाले इंसान से मेलजोल रखने से आपकी छवि खराब हो सकती है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। आराम करें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

बिजनेस संबंधी कामों की रफ्तार बढ़ेगी। कर्मचारियों की मदद से काम हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में संयम से रहना होगा। सेहत ठीक रहेगी। पॉजिटिव रहना जरूरी है। नकारात्मकता आप पर हावी हो रही है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

दुश्मनों से सावधान रहें। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। अधिकारियों की दोस्ती से नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा। अपनी परेशानियों को परिवार पर हावी न होने दें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम होगा। मेडिटेशन की मदद लें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

परिवार में किसी की सगाई या शादी संबंधी फैसले सावधानी से लें। धोखाधड़ी की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काफी समय से चल रही मंदी में उम्मीद की किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली इंसान का सहयोग और सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर ले जाएगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। कोई भी योजना बहुत सोच समझकर बनाएं। माता-पिता की इच्छाओं को समझें और उनका आदर करें। बिजनेस में स्थितियां बेहतर होंगी। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आपके काम पूरे होते जाएंगे। अधिकारियों की मदद से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। घर के बुजुर्गों की देखभाल में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी में सुधार होगा। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

कार्यक्षेत्र मे पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और गलतफहमी खत्म होगी। फिर से संबंध अच्छे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। धैर्य रखकर उन पर काम करें। पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। परिवार की देखभाल में आपका सहयोग भी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत गड़बड़ हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन –

सरकारी काम जैसे पेंशन, तरक्की, स्थानांतरण आदि होने के योग हैं। विदेश में पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी। साझेदारी के बिजनेस में टकराव हो सकता है। प्रेम प्रसंग अच्छे रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इनका नकारात्मक असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट