Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 27 August 2023: सूर्य की कृपा से इन राशियों पर आज बरसेगा धन, ये लोग रहें सावधान

27 August 2023 Rashifal, 27 August Rashifal, aaj ka rashiphal, Daily Horoscope, 27 August Daily Horoscope, 27 अगस्त 2023 राशिफल, 27 अगस्त राशिफल, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल Rashifal 27 august 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Aaj Ka rashifal: 27 अगस्त यानी रविवार को मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ होने वाला है। रविवार भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन इन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेष राशि के लोगों को आज पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कठिनाइयां लेकर आएगा। मीन राशि के जातकों की वाहन से आज दुर्घटना होने की आशंका है।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण है। किसी मित्र से किसी बात पर नाराजगी बनी रहेगी। किसी योजना में धन लगाएंगे तो उससे भविष्य में अच्छा लाभ जरूर मिलेगा। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। टीमवर्क के जरिए काम कर आप किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस करें। कोई योजना बना रहे हैं तो सीनियर से बातचीत जरूर करें। कोई मित्र आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। माता-पिता से अपने मन में चल रहीं उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
यह दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज नई पहचान मिलेगी। इनकी छवि निखर कर आएगी। कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। आज अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई साथी धोखा दे सकता है। लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ेगा। नए काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए यह दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। अपने बिखरे व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों से किए वादे को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी को उधार देने से बचें। आपके ऊपर आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे आप परेशान रहेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन प्लानिंग से आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं। कुछ बचत की योजना में धन लगाएं, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी है। पहले से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए यह दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान के करियर में उछाल देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होगी। किसी काम को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी बहसबाजी में नहीं पड़ें।

तुला (Libra) Rashifal
दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। धन संबंधी योजना में बहुत सोच-विचारकर धन लगाएं। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं, जिन्हें पहचान कर चलना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई खोई हुई वस्तु आज आपको मिल सकती है। किसी से धन उधार लेने का सोच रहे हैं तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
यह दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें। कोई जरूरी जानकारी लीक न होने दें, इसलिए अजनबी से बातचीत नहीं करें। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। घर में अतिथि का आगमन होने से धन खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए यह दिन आय में वृद्धि दिलाएगा। बिजनेस में कुछ नए उपकरण शामिल कर सकते हैं। इनसे आय में वृद्धि होगी। आप मित्रों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बीताएंगे। आपकी तरक्की के मार्ग की बाधा आज दूर होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घर में आज पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

मकर (Capricorn) Rashifal
इस दिन सामाजिक कार्य से जुड़कर नाम कमाएं। पूरे विश्वास से आगे बढ़ेंगे तो किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी के लिए भटक रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। किसी की कहीसुनी बातों में आकर निर्णय लेंगे तो बाद में पछतावा होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय बहुत तोलमोल कर बोलें। किसी की कहीसुनी बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। किसी काम के पूरा न होने से समस्या बनी रहेगी। व्यवसायियों के मन में कोई आईडिया आए तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, तभी लाभ उठा पाएंगे। किसी से धन उधार लेना चाह रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा।

मीन (Pisces) Rashifal
यह दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी वालों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को नई नौकरी मिलने से घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें ।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट