Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 21 October 2021: भाग्य का सितारा बुलंद होगा, कोई मनचाहा काम बनेगा

मेष –

अचानक से कोई मुसीबत खड़ी हो सकती है, परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क में रहना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद और गलतफहमियां पैदा होंगी, लेकिन आप अपने बलबूते पर स्थितियों को संभाल लेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों की वजह से व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। आप सभी कामों में रुचि लेकर अपनी क्षमताओं के अनुसार काम को अंजाम देंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। परिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए विशेष प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस और व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी की वजह से परेशानी हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

आज किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जिससे दिनभर की थकान भी आप भूल जाएंगे। करियर और व्यक्तिगत कामों में अपने अहम को आड़े न आने दें। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सहायक होगी। अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहे तो समय शुभ है, परंतु अभी आय सामान्य ही रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रकृति के लोग बदलते मौसम से अपने आपका बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आज भाग्य आपके पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। लंबे समय से चली आ रही, कोई चिंता खत्म होगी। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। जीवन साथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः मजबूत हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा। पेट से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आप अपने व्यवहार और मृदुभाषा से खराब संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना, आपके लिए लाभदायक रहेगी। इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। व्यवसायिक काम अभी लंबित होंगे। पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा, परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू में पा लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता न करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

ध्यान रखें कि कोई नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। युवा वर्ग की अपने करियर के लिए लापरवाही भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात तरक्की और जीत के लिए सहायक रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी। वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें, क्योंकि चोट या एक्सीडेंट होने की आशंका बन रही है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

समय मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों के लिए रुचि बनी रहेगी। व्यवसाय, घर और दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अचानक ही किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

कार्यक्षेत्र में कार्यों के बीच-बीच में कुछ रुकावटें आएंगी। इस कारण आर्डर पूरा करने में विलंब रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। गले से संबंधित परेशानी जैसे सर्दी-जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

खानपान से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे व्यवस्थित हो रहे हैं। अपने काम की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट