Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 18 सितंबर 2023 : मेष समेत 3 राशि वालों को आज बेहद सतर्क रहने की जरूरत, जानिए अपना राशिफल

Rashifal 18 सितंबर 2023 कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (28)

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal: 18 सितंबर यानी सोमवार को मेष, कर्क और मकर राशि के लिए बेहद सावधान रहने वाला दिन है। इन्हें शारीरिक या आर्थिक नुकसान हो सकता है। मिथुन राशि के लोग व्यर्थ की चर्चा में आने से बचें।

मेष (Aries) Rashifal
दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम के लिए ऊर्जावान रहेंगे। आय को नए तरीके से बढ़ाने के लिए नए-नए विचार आते रहेंगे और वह कामयाब होंगे। नौकरी वालों के लिए थोड़ा-सा परेशानी वाला दिन रहेगा। अपनी नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। इसमें दुर्घटना की आशंका बन रही है। वाहन बेहद सावधानी से चलाएं।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके ऊपर भावनात्मक दवाब बना रहेगा। कामों में कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन चतुर बुद्धि से उनका हल निकाल पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य उपहार लेकर आ सकता है। मकान, वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत विष्यों पर पूरा फोकस रहेगा। बड़ों की बातें सुननी व समझनी होगी।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबारी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलेगा।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी चतुर बुद्धि से विरोधियों को आसानी से मात देंगे। कोई कानूनी मामला समस्या लेकर आ सकता है।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी रुचि पारिवारिक खुशियों में रहेगी। नए कार्यों में आगे बढ़ें। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। संतान से किए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए दिन किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें। आप जिम्मेदारियां पर खरे उतरेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी। किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं तो उसकी नीति में नियमों का पूरा ध्यान दें। आपका रुका धन मिल सकता है।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मन की इच्छा की पूर्ति होगी। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न उपलब्धियों का लाभ मिलेगा। अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाएगा। आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। रुकी हुईं योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाएं। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। किसी संपत्ति की खरीदारी करने जाएं तो उसमें लिखा-पढ़ी बहुत देखभाल से करें। प्राशासनिक क्षमता पर जोर बनाए रखेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन व्यापार मामले में तेजी लेकर आने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। धार्मिक आयोजन में पूरी रुचि रहेगी। अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में भी लगा सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता को साथ लेकर जाएं। जीवनसाथी से अपने मन की बात कह सकते हैं।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए यह दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। वाणी व व्यवहार में मिठास बनाए रखें। कामकाज के मामलों में स्पष्टता बनाएं रखें। लोगों की बातों में आने से बचें। अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। परिजनों को साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपमें इस दिन परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आवश्यक कामों में तेजी दिखाएं। अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए यह दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट