Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 18 December 2021: परिवार में किसी उत्सव का आयोजन होगा, तीर्थाटन का योग बनेगा

मेष –

आज दिन दिनचर्या की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। बिजनेस संबंधी किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ने से आर्थिक मंदी रह सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखेंगे। कफ प्रकृति के लोग वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

आप अपनी मेहनत और पराक्रम से ही सफलता हासिल कर पाएंगे साथ ही अपने आत्मविश्वास तथा योग्यता द्वारा घर का वातावरण सकारात्मक बना कर सकेंगे। इस समय बिजनेस में ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया से जुड़े बिजनेस में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।घर का माहौल भी अनुशासित तथा मर्यादित बना रहेगा। नियमित खान-पान रखें। पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वसूली करने का अनुकूल समय है। आपका सोच समझकर निर्णय लेना, और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपको सफलता देगा। कार्य क्षेत्र में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। काम करते वक्त सेहत संबंधी गतिविधियों का भी ध्यान रखना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नजला जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क –

हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा। सिर्फ धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते जाए। बिजनेस में आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने होंगे। कर्मचारियों गतिविधियां परेशान कर सकती हैं, परंतु तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाले। नजदीकी लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने तथा विचारों का आदान प्रदान करने से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे। तनाव और थकान जैसी गतिविधियों से दूर रहे। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। व्यवसायिक कामों रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में किसी तरह की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। आराम भी लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

किसी वरिष्ठ व्यक्ति काल सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर काम योजना बनाकर करते जाएं। इससे सफलता मिलेगी। इस वक्त कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधी बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे। घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। इस समय आत्म बल में कमी तथा शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

काम की अधिकता रहेगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार ही काम को अंजाम दें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी। काम ज्यादा होने से अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा। चली आ रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें। अपने घर परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप ना पढ़ने दे। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। र्दी के मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

रोज़मर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक में मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। बिजनेस में नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें या आज स्थगित ही रखें। समय अनुकूल नहीं है। किसी की सलाह भी आपके लिए परेशानी की वजह बनेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद करने के बजाए अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

किसी सामाजिक अथवा धार्मिक संस्था में अपना कुछ समय अवश्य दें।जिससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर मनन-चिंतन करने की जरूरत है। वर्तमान वातावरण की वजह से काम करने के तरीकों में भी बदलाव करना होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का हल निकलेगा और घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। कोई पुराना रोग दुबारा उठ सकता है। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है।दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ –

आपकी समझदारी व सूझबूझ से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। संबंधों में आए मतभेदों को भी सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। यह समय करियर संबंधी गतिविधियों के लिए अधिक अनुकूल है। अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन इस वक्त आमदनी कुछ कम ही रहेगी। प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

पिछले कुछ समय से जिस काम की कोशिश में थे आज वो किसी की मदद से पूरा हो सकता है। नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद दूर होंगे। सुकून और राहत भरा माहौल रहेगा। बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जगह वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति पूरी तरह ध्यान दें वरना उनकी किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था उत्तम और संतुलित बनाकर रखेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए भी निकालने से संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।उचित और संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट