Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: सिंह समेत इन राशि के लोग आज खा सकते हैं धोखा, जानें सभी राशियों का राशिफल

Rashifal: सिंह समेत इन राशि के लोग आज खा सकते हैं धोखा, जानें सभी राशियों का राशिफल

Table of Contents

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 14 अक्टूबर यानी शनिवार को सिंह, तुला, मीन राशि के जातक धाखा सकते हैं धोखा हैं। मिथुन राशि वाले आज प्रॉपर्टी संबंधित काम करना चाहते हैं तो निराशा हाथ लग सकती है। धनु राशि वाले जीवनसाथी के साथ में अच्छा समय गुजारेंगे।

मेष (Aries) Rashifal

दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप किसी किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई बड़े उपलब्धि हाथ लग सकती है। सहयोगियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी गलत काम में ना पड़े। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिसके कारण आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal

दिन बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। निजी मामलों में सावधान रहें । अपनों से रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी तो वह आज दूर होगी। बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी।

कर्क (Cancer) Rashifal

यह दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरे के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। वाणिज्य प्रयास आपके बेहतर रहेंगे। लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो वहनुकसान करवा सकते हैं। कुछ श्रेष्ठ परिजनों से मुलाकात होगी।

सिंह (Leo) Rashifal

इस दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। किसी से कोई मदद मांगेगे तो उसे विनम्रता से मांगें, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मेलजोल की भावना मन में बनी रहेगी। संपत्ति संबंधित लेन-देन बहुत सोच-विचार कर फाइनल करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर परेशान चल रहे थे तो वह समस्या दूर होगी।

कन्या (Virgo) Rashifal

आपके लिए दिन किसी परिजन की सीख व सलाह पर चलने से बचने के लिए रहेगा। मन में कुछ उलझन रहने के कारण परेशान रहेंगे। व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगागी। कामों में गति मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में चल रही अनबन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों ने की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal

यह दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर व बाहर जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। कानूनी मामलों में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो धोखा हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय हस्ताक्षर बहुत देखकर करें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों के साथकुछ यादगार पल बतीएंगे। कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। मन मुताबिक काम मिल सकता है। विधार्थियों की पढ़ाई के साथ बाकी कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। एक से अधिक स्त्रोतों से आय होगी।

धनु (Sagittarius) Rashifal

दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से कार्य क्षेत्र में सहयोगी हैरान रहेंगे। भावनात्मक विषयों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विभिन्न मामलों में गति आएगी। विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे। बड़ों का साथ व समर्थन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। किसी से धन उधार लेने का मन बनाया है तो बिल्कुल न लें।

मकर (Capricorn) Rashifal

आपके लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पुण्य कार्यों से छवि और निखरेगी। राजनीति में कार्यरत लोग पर भरोसा न करें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। अपने रीति-रिवाज पर पूरा ध्यान दें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

दिन सामान्य रहने वाला है। सभी के लिए आज समान भाव रखेंगे। व्यापार में किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहें। मेहनत से काम करेंगे, तभी सफलता मिलेगी। अपने संपत्ति संबंधित मामलों में समस्याओं को लेकर किसी परिजन से बात करनी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। कोई मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था तो उसमें जीत मिलेगी।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। मित्रों व सहकर्मियों पर पूरा विश्वास करेंगे। इसका रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े प्रयास न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कोई वाद-विवाद लंबे समय से चल रहा था तो उससे छुटकारा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। धन संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट