Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 10 January 2022: विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी, स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे

मेष –

अनुभवी तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा। जिससे आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। बिजनेस के कामों में ज्यादा निवेश करना ठीक नहीं है। नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। बिजनेस में चल रही प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। घर परिवार संबंधी कार्यों में भी अपना योगदान अवश्य दें इससे घर का वातावरण भी उचित बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान अनुभव हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष –

किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी नियत समय में पूरा हो सकता है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए परिस्थिति अनुकूल नहीं है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी का प्लान कर रहे थे ,तो अभी उसे स्थगित रखना ही उचित है। परंतु कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती हैं। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवारजनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में और अधिक सकारात्मकता लाएगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

अपने समय को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे तथा आपकी योग्यता और काबिलियत भी उभर कर आएगी। बिजनेस में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन सकती है। नौकरी या बिजनेस जैसे किसी भी क्षेत्र में पेपर संबंधी गड़बड़ी होने की आशंका है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा।तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आप को पूर्णता स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

आपकी लगन और हिम्मत से किए गए काम का उचित परिणाम मिलने वाला है। आज बच्चे की पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का हल निकलने से बहुत अधिक सुकून मिलेगा। अपने बिजनेस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन समय रहते परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखें। वरना मनमुटाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान हावी रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

आत्म मनन तथा आत्मनिरीक्षण करने का समय है। अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा किसी कार्य के उत्तम परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डील होने से मन अच्छा रहेगा। परंतु अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर जरूर रखें। दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे। इस समय से दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं। ज्यादा तनाव ना ले। तथा सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें इससे आपका मान सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। बिजनेस के काम पूरे होते रहेंगे। बनते कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं। तनाव न लें, आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। परिवारजनों के साथ मिलकर किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। तथा पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

आज अचानक ही कोई असंभव कार्य बन सकता है। आध्यात्मिक कामों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। कार्यस्थल में सभी काम निगरानी में ही करवाएं। कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है। भावनाओं में आकर बिना सोचे समझे दूसरों की योजनाओं का अनुसरण ना करें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान द्वारा आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से उनको परिणाम हासिल होंगे। घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कामों में उचित समय व्यतीत होगा। ग्रह स्थिति सामान्य रहेंगी। ये समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल नहीं है। फाइनेंस संबंधी फैसले न लें। कंप्यूटर, मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस बेहतर बना रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें।तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। व्यवसायिक कामों को पूरा करने में आलस और लापरवाही न करें। आमदनी मंद रहेगी। परंतु किसी संपर्क सूत्र द्वारा उचित ऑर्डर भी मिल सकता है। पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और अधिक गहरा होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण की वजह से मन में नकारात्मकता रहेगी। मेडिटेशन और योगा पर कुछ समय अवश्य लगाएं। तथा पॉजिटिव रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगा। अपने मनोनुकूल कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई भी खास काम करने के लिए अभी इंतजार करें। इस समय वर्तमान कामों पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरी के कार्यों की अधिकता बनी रहेगी, परंतु आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा समय पर पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। वर्तमान वातावरण में अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। चेस्ट से संबंधित कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। आयुर्वेद को अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने काम के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी रहेगी। व्यवसाय संबंधी कामों के लिए समय अनुकूल है। इसका उचित सदुपयोग करें। पार्टनर के साथ सामंजस्य रखें। इस समय नौकरी और बिजनेस में माहौल को अनुकूल बनाने के लिए बहुत कोशिश करने की भी जरूरत है। पति-पत्नी व्यर्थ की बात विवाद में उलझने की बजाय शांति पूर्ण माहौल बनाकर रखें।युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और ईमानदार रहेंगे। इस समय ज्यादा आवाजाही करना आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बेहतर होगा कि उचित आराम मिले और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

किसी सेवा संबंधित संस्था के कार्यों में सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। अभी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी, तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। ऑफिस या बिजनेस में सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। इसका प्रतिकूल असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण कुछ बना रहेगा। घर में नवीन वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार आएगा। तथा आप अपने दिनचर्या संबंधी कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट