Mradhubhashi
Search
Close this search box.

01 October 2023 Rashifal: 01 October 2023 Rashifal: अक्टूबर का पहला दिन 5 राशि वालों के लिए होगा बेहतरीन, ये शुभ संकेत

अक्टूबर का पहला दिन 5 राशि वालों के लिए होगा बेहतरीन, ये शुभ संकेत

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 1 अक्टूबर यानी रविवार को मीन राशि के जातक पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मेष (Aries) Rashifal

आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अच्छे लाभ की संभावना दिख रही है। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। इससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार अवश्य करें। धन उधार देने से बचें।

वृष (Taurus) Rashifal

आपके लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाएंगे। योजना को कल पर न टालें। सभी का सहयोग बना रहेगा। करियर में अच्छा उछाल मिलेगा। वाणिज्यक विषयों में रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई की समस्याओं के कारण इधर-उधर भटक सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal

इस दिन परोपकार के कार्यों में भाग लेंगे। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधि में पूरी सूची रहेगी। उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। धार्मिक कार्यक्रम में पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था तो वह सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट होने से उनके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal

यह दिन लाभदायक रहने वाला है। किसी काम में उसकी नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। परिजनों की सलाह काम आएगी। निजी मामलों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलने से अच्छा लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामले में तेजी ना दिखाएं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal

आपके लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी भूमि-वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। सबका साथ व सहयोग बनाए रखें। कुछ योजना के पूरा होने से प्रसन्नता होगी। समझदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। कुछ विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। आप लापरवाही में कोई काम न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह धोखा दे सकता है। किसी लापरवाही से समस्या होगी।

तुला (Libra) Rashifal

आपके लिए दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में नई सोच लेकर आगे बढे़ंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार की कुछ योजनाएं निरंतर आगे बढ़ेंगी। अपने डेली रूटीन में बदलाव न करें। धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। माताजी से किए वादे को पूरा करें। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

दिन मिलाजुला रहेगा। नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। शीघ्रता व भावुकता में निर्णय लेने से बचें। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे सोच बनाएं रखें, तभी आप लोगों से जुड़ सकेंगे। नौकरी के साथ पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना रहे थे तो इच्छा पूरी होगी।

धनु (Sagittarius) Rashifal

यह दिन सामान्य रहने वाला है। अपने आलस्य के कारण किसी मुसीबत में आ सकते हैं। अपने जरूरी कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। किसी परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। आपमें सहकारिता बढ़ेगी। अपने कामों में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन सुख व समृद्धि में वृद्धि बढ़ाने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। किसी से वादा या वचन दिया है तो उसे पूरा अवश्य करना होगा। मांगलिक कार्यक्रम होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको विरोधियों की चाल को समझना होगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

आपके साख-सम्मान में यह दिन वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। कुछ योजनाओं को लेकर आगे बढ़ना होगा। व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। कला-कौशल में सुधार आएगा। आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान-धर्म पूरी रुचि दिखाएंगे। कानूनी मामले में ढील देने से बचें। आय सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। बिजनेस में स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा धन कमाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। आवश्यक निवेशों पर पूरा जोर दें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट