Rape Case against Tantrik in Delhi: दिल्ली में एक तांत्रिक पर 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि तांत्रिक ने कई बार इस नाबालिग लड़की से रेप किया है। लड़की गर्भवती हो गई तब इस बात का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की मां अपनी बेटी को आरोपी तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए लेकर गई थी। इसके बाद तांत्रिक ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की दो महीने की गर्भवती हो गई तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
ताजा अपडेट के मुताबिक झाड़ फूंक के बहाने के तांत्रिक पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इसकी जानकारी परिजनों के 14 साल की लड़की के गर्भवती होने के बाद मिली है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक लड़की की कुछ समय पहले तबियत खराब थी, जिसके बाद लड़की की मां झाड़ फूंक के लिए उसे तांत्रिक के पास लेकर गई. वहां आरोपी ने झाड़ फूंक किया और फिर घर भेज दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों में तांत्रिक लड़की के घर आया और फिर मां को कमरे से बाहर भेजकर लड़की के साथ रेप किया- इस बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो और रेप की धाराओं में एफआईआर की है.
बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इससे लड़की काफी डर गई थी और वो किसी को भी यह बात बता नहीं पा रही थी। बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।