Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Raghav-Parineeti Wedding: राघव चड्डा का साले ने ऐसे किया स्वागत, प्रियंका चोपड़ा ने भी बहनोई के लिए लिखा ये खास पोस्ट

Raghav-Parineeti Wedding

Raghav-Parineeti Wedding Live: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी के बाद साले शिवांग ने उनका स्वागत किया। परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने नए जोड़े की शादी की तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। परिवार में जीजा राघव चड्डा का बेहद खास अंदाज में स्वागत किया है।

Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहन और जीजा राघव की शादी की तस्वीरें शेयर लिखा- कुछ चीजें बिल्कुल सही लगती हैं। कुछ लोग बस सही लगते हैं। कुछ फीलिंग्स खूबसूरत होती हैं। कुछ पल बेहद खूबसूरत होते हैं। चोपड़ा और चड्ढा के लिए यह सब बहुत सुंदर था। लिखा-क्रेजी चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है- जीजा राघव चड्ढा। परिणीति आप इस हैंडसम यंग शख्स के साथ खूबसूरत दुल्हन लगीं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।

Raghav-Parineeti Wedding: कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति-राघव की शादी की तस्वीरों को शेयर कर लिखा-तस्वीर एकदम सही है। न्यूली वेड कपल को उनके खास दिन पर ढेर सारा प्यार । चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। आशा है आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। इससे पहले प्रियंका ने परिणीति के पोस्ट पर कमेंट कर रिएक्शन दिया था।

Raghav-Parineeti Wedding: प्रियंका ने लिखा था-मेरी ब्लेसिंग्स हमेशा साथ है। प्रियंका ने हार्ट, फायर, रोते हुए चेहरे और दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ भावनाओं को जाहिर किया था। प्रियंका के अलावा अजय देवगन, अनुष्का, आलिया, कैटरीना और कियारा समेत कई सेलेब्स ने परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है।

उदयपुर में कल हुई थी शादी
Raghav-Parineeti Wedding: लंदन में साथ में पढ़ाई करने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने कल राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। उदयपुर के द लीला पैलेस में यह शादी शाही अंदाज में हुई। राघव नाव से बारात लेकर पहुंचे। दोनों परिवारों, खास दोस्तों और राजनेताओं की उपस्थिति में दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट