Raashifal 12 May : सूर्य देवता के बुधादित्य योग बनाने से ये 3 राशि वाले खूब बनाएंगे पैसा, जमकर होगी तरक्की - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

Raashifal 12 May : सूर्य देवता के बुधादित्य योग बनाने से ये 3 राशि वाले खूब बनाएंगे पैसा, जमकर होगी तरक्की

raashifal

Raashifal: शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। यानी सूर्य को एक राशि में दोबारा आने में एक साल का समय लगता है। सूर्य देव 15 मई, 2023 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, दूसरी ओर बुध ग्रह भी 7 जून 2023 की शाम पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यानी 7 जून को सूर्य और बुध की युति हो रही है। इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। देखिये बुधादित्य योग से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुधादित्य योग का पूरा लाभ मिल सकता है। काम-काज में आपके सीनियर्स काफी प्रभावित हो सकते हैं। आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। व्यपार की बात करें, तो उसमें भी खूब फायदा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहता है, तो यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संपत्ति या फिर किसी जमीन में निवेश करना बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। काम-काज में कार्य का दबाव ज्यादा होगा, लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पढ़ाई में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। धन लाभ होगा, लेकिन ज्यादा खर्च हो सकता है। करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। क्रिएटिव कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बिज़नेस में भी उन्नति मिल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.