परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में फ़िल्मी सितारों के साथ दिखे राजनितिक लोग - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में फ़िल्मी सितारों के साथ दिखे राजनितिक लोग

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में फ़िल्मी सितारों के साथ दिखे राजनितिक लोग

नई दिल्ली: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की फाइनली कल सगाई हो गई। दोनों की सगाई की रस्म में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मोजूदगी में हुई। वही सगाई समारोह में कई फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियां शामिल हुई।राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी पत्नी के साथ शामिल हुए। वही अरविन्द केजरीवाल साधारण पहनावे में दिखे. परिणीति चोपड़ा की बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा भी साथ में देखे गए। तीनों पारंपरिक परिधान में जंच रहे हैं।

वही अभिनेत्री प्रियंका ने नियॉन कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने मीडिया को कई पॉज भी दिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम भी राघव चड्ढा और परिणीत की सगाई में पहुंचे। पी चिदंबरम को फूलों के गुलदस्ते के साथ देखा गया महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्या ठाकरे भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल हुए. परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में फेमस डिजाईनर मनीष मल्होत्रा ​ कॉटन के कुर्ता-पायजामा में नजर आए। दोनों पक्षों के कई मेहमान शनिवार को दिल्ली में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह का हिस्सा बने.