भोपाल। भारत देश में अब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी हो गया है। हिंदुओं की संख्या लगातार घट रही है और अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ रही है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। वे शनिवार को भोपाल में मीडिया से मुखातिब थे।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने आगे कहा कि इस तरह के जनसंख्या असंतुलन से हिंदुओं के अस्तित्व पर संकट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर देना चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि भारत में अगर दो बच्चों के अलावा कोई व्यक्ति तीसरा बच्चा पैदा करता है तो उसके लिए जेल की सजा का प्रविधान किया जाना चाहिये। उनका कहना है कि इससे इस असंतुलन को संतुलित किया जा सकेगा।