Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bageshwar Dham Sarkar: 6 महीने में खत्म हो जाएगा बागेश्वर सरकार का जलवा, पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और पंडोखर महाराज एक जैसे ही दरबार लगाते हैं। पर्ची के जरिए लोगों की समस्या बताते हैं। दोनों ही पर्ची बनाकर कथित रूप से चमत्कार दिखाते हैं। गुरुशरण महाराज ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में दिव्य दरबार लगाकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दे दी है। पंडोखर सरकार ने कहा है कि सबका जलवा एक दिन खत्म होता ही है। दशानन का भी जलवा था। दसों दिग्पाल उससे कांपते थे। एक दिन उसका भी जलवा खत्म हो गया। मुझे वह समय ज्यादा दूर नहीं दिख रहा है। मुझे लगता कि ऐसा ही चलता रहा तो छह महीने में धीरेंद्र शास्त्री का जलवा खत्म हो जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री जैसे प्रसिद्ध नहीं हैं पंडोखर सरकार

32 साल से दरबार लगाकर भविष्यवाणी करने वाले पंडोखर सरकार वह प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाये, जो महज दो साल में बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हासिल कर ली। धीरेंद्र शास्त्री की प्रसिद्धि इन दिनों बुलंदी छू रही है। यही कारण है कि गुरुशरण महाराज ने सोमवार और मंगलवार को भोपाल में चल रही एक कथा में दो दिन के लिए दिव्य दरबार लगाया। दरबार में पर्ची बनाने के अलावा उन्होंने मीडिया से भी काफी गुफ्तगू की। इसके साथ ही गुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिये बगैर काफी शब्दबाण चलाए हैं।

बागेश्वर धाम में दशकों से दरबार लगाने का दावा झूठा

गुरुशरण महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम में तीन पीढ़ी से दरबार नहीं लग रहा है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म 1997 में हुआ। मेरा जन्म 1983 में हुआ। मैं सन 1991 से गुरु बना हूं। 1991 से लेकर अब तक मैं वीडियो दिखा सकता हूं। मैं पहले से दरबार लगा रहा हूं। पंडोखर महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के दशकों से दरबार लगाने का दावा झूठा है। अगर वे सही हैं तो सबूत के तौर पर वो एक वीडियो ही दिखा दें। अरे वो 2009 का अपने बब्बाजी का ही कोई वीडियो दिखा दें। बागेश्वर धाम में पर्चा बनाने का काम 2020 से शुरू हुआ है।

श्याम मानव को भी पंडोखर सरकार ने दी चुनौती

बागेश्वर धाम सरकार पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाने वाले श्याम मानव को भी पंडोखर सरकार ने चुनौती दी है। भोपाल में कथा के दौरान पंडोखर सरकार ने कहा कि श्याम मानव को अगर चमत्कार देखना है तो भोपाल के दरबार में आ जाएं। वहीं, श्याम मानव ने भी चुनौती पर पलटवार करते हुए पंडोखर सरकार को नागपुर आ कर चमत्कार दिखाने को कहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट