Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अशोकनगर मंडी में शुरू हुई धान की बोली, विधायक जज्जी ने किसानों को खिलाई मिठाई

अशोकनगर। अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी कृषि उपज मंडी समिति पहुंचे। यहां विधायक ने धान बेचने आये किसानों की फसल का पूजन अर्चन किया, साथ ही किसानों को तिलक एवं पुष्पमाला सहित मिठाई खिलाकर धान की बोली शुरू करवाई।

कृषि उपज मंडी में किसानों की धान की फसल का भाव 3751 तक रहा जो कोटा जैसी बड़ी मंडियों से कई ज्यादा अधिक है। साथ ही किसानों का धान की फसल को अन्य जगह बेचने जाने का खर्चा भी बच गया। अच्छा भाव मिलते ही किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई और विधायक जज्जी को किसानों ने धन्यवाद किया।

विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने व्यापारियों का भी फूल माला पहनाकर सम्मान किया व क्षेत्र वासियों को धान की मंडी शुरू होने पर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रवि मालवीय, प्रभारी मंडी सचिव व बड़ी संख्या में व्यापारी सहित किसान उपस्थित रहे।

मृदुभाषी के लिए अशोकनगर से विवेक शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट