Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Navratri 2023 Day 5: आज मां स्कंदमाता की पूजा, जानिए मंत्र और उनका पसंदीदा रंग

Navratri 2023 Day 5: आज मां स्कंदमाता की पूजा, जानिए मंत्र और उनका पसंदीदा रंग

Table of Contents

Skandmata Puja Mantra: शारदीय नवरात्र(Navratri) का आज पांचवां दिन है। इस दिन स्कंदमाता की पूजा-आराधना की जाती है। आमतौर पर स्कंदमाता को अपने पुत्र भगवान कार्तिकेय को गोद में लिए चित्रित किया गया है। चार भुजाओं और शांत चेहरे के साथ वह मातृ-स्नेह बिखेरती हैं। स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करना उनके मातृ गुणों को खुद में समाहित करने जैसा है। उसमें प्यार, सुरक्षा और मां की देखभाल की दृढ़ता शामिल है।

ऐसी मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से देवी स्कंद अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती हैं। हम आपको देवी स्कंदमाता की पूजा विधि (favorite color of Devi Skand), मंत्र और उनका पसंदीदा रंग बता रहे हैं।

स्कंदमाता पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में जगकर स्नान करें। फिर साफ कपड़ा पहनें। इसके बाद माता की प्रतिमा पर फूल और माला चढ़ाएं। इसके बाद धूप और दीया जलाएं। उनकी आरती और मंत्र का जाप करें। अंत में मां को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण कर दें।

पसंदीदा रंग (favorite color of Devi Skand)

ऐसा कहा जाता है कि स्कंदमाता को वाइबरेंट पीला रंग बेह पसंद है। महिलाओं को इनकी पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इनकी प्रतिमा पर पीले फूल अर्पित करना चाहिए।

मां स्कंदमाता का मंत्र (mantra of Skan devi)
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।

सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै-नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमो नम:।।
नमस्तस्यै-नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमो नम:।।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट