Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Weather update 2 June 2023: आज भी होगी बारिश, इस दिन के बाद खूब बरसेंगे बादल

MP Weather update 2 June 2023

MP Weather update 2 June 2023: It will rain even today, after this day it will rain a lot

MP Weather update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन से मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

MP Weather update: प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकती है। फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 2 जून यानी शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 3 जून को नवतपे समाप्त हो जाएगा। किसी भी हिस्से में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में खंडवा और खजुराहो सबसे गर्म रहा।

MP Weather update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड का मौसम काफी बदलने वाला है। दरअसल, उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर स्थित है।

तेज हवा के साथ होगी छिटपुट बारिश
MP Weather update:मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश होगी। अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 2-3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट