MP Weather Today: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज से फिर बारिश शुरू हो सकती है। शहडोल, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इन जगहों पर मध्यम स्तरीय बारिश होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बौछरें पड़ सकती हैं। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में कम Read More
MP Weather Today: IMD मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। कम दबाव का क्षेत्र झारखंड होकर आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से बुधवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम स्तरीय बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मध्यम स्तरीय बारिश होने के आसार हैं। बता दें इस सीजन में एक जून से 19 सितंबर तक प्रदेश में कुल 904.8 मिमी. बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश (914.0 मिमी.) की तुलना में एक प्रतिशत कम है।
चंबल नदी में बाढ़ का खतरा
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मालवा अंचल के अलावा राजस्थान में हो रही बारिश की वजह से चंबल नदी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि मुरैना से श्योपुर तक बारिश नहीं हो रही, लेकिन चंबल नदी में राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से चंबल में उफान की आशंका है। जिला प्रशासन ने बाढ़ जैसे हालात देखते हुए मुरैना जिले के 88 गांवों में अलर्ट जारी कराया है। बता दें मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे तक कोटा बैराज के 13 गेट खोलकर 2.80 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया है। यह पानी बुधवार शाम तक मुरैना में चंबल नदी तक पहुंचेगा।
मंगलवार को खंडवा, जबलपुर और खजुराहो में हुई बारिश
MP Weather Today: मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खंडवा में 41 मिमी बारिश हुई। जबलपुर और खजुराहो में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है।