Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ा रही उत्तर भारत से आ रही हवा, रात का गिरेगा पारा

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ा रही उत्तर भारत से आ रही हवा, रात का गिरेगा पारा

MP Weather Forecast:उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ने लगी है। रविवार को रायसेन में सबसे कम 13.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, नौगांव, रीवा, मलाजखंड एवं उमरिया में रात का तापमान 15 डिग्री से कम रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। एक नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है।

यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री की तुलना में 0.7 डिग्री अधिक रहा। उधर, हिल स्टेशन पचमढ़ी में दूसरे दिन भी पारा 11.2 डिग्री रहा। रविवार को सबसे अधिक गुना में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम(Weather) विज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम(Weather) का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। दरअसल, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम(Weather) प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी काफी कम रहने से मौसम(Weather) पूरी तरह से शुष्क बना है। रात में उत्तरी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला जारी है। इस समय दिन में हवा का रुख कभी पश्चिमी-कभी दक्षिणी होता है, लेकिन शाम ढलते हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी या उत्तर-पश्चिमी हो जाता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट